Home » Cyber Safety Alert: 18 करोड़ सोशल मीडिया यूज़र्स के पासवर्ड लीक, जानिए खतरा और बचाव के उपाय

Cyber Safety Alert: 18 करोड़ सोशल मीडिया यूज़र्स के पासवर्ड लीक, जानिए खतरा और बचाव के उपाय

अब तक का सबसे बड़ा पासवर्ड लीक, Apple Google, Facebook जैसे दिग्गज प्लेटफॉर्म प्रभावित। बैंकिंग, सरकारी और निजी अकाउंट्स पर मंडरा रहा गंभीर खतरा।

by Reeta Rai Sagar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क। आज के दौर में साइबर हमले से बचना एक बहुत बड़ी चुनौती बनती जा रही है। इसी बीच एक बड़े साइबर हमले में लगभग 18 करोड़ सोशल मीडिया यूज़र्स के पासवर्ड लीक हो गए हैं। यह लीक Apple, Google, Facebook, Microsoft, Instagram और Snapchat जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स को प्रभावित कर चुका है। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह अब तक के सबसे बड़े डेटा लीक में से एक है, जिससे बैंकिंग, सरकारी और निजी अकाउंट्स पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

कैसे हुआ यह डेटा लीक?
साइबर एक्सपर्ट Jeremiah Fowler ने एक अनसिक्योर डेटाबेस खोजा, जिसमें ईमेल एड्रेस, लॉगिन क्रेडेंशियल्स और ऑथराइजेशन लिंक बिना एन्क्रिप्शन के खुले तौर पर स्टोर थे। यह डेटा InfoStealer Malware के ज़रिए चुराया गया था और इसे डार्क वेब पर बेचा जा सकता है।

इस डेटा लीक से क्या खतरा है?
• बैंक अकाउंट्स और सरकारी पोर्टल्स तक अनधिकृत पहुंच की आशंका।
• फिशिंग अटैक और आइडेंटिटी थेफ्ट (पहचान की चोरी) का खतरा बढ़ गया है।
• कॉर्पोरेट डेटा चोरी और रैंसमवेयर अटैक का जोखिम बढ़ गया है।

कैसे बचें इस साइबर खतरे से?
• मजबूत और यूनिक पासवर्ड बनाएं– जैसे: Abc@12345!
• टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) एक्टिवेट करें।
• Google का पासवर्ड चेकअप टूल इस्तेमाल करें– Password Checkup Tool
समय-समय पर पासवर्ड बदलते रहें।
• अनजान लिंक या ईमेल से सावधान रहें।

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की सलाह
सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार: एक ही पासवर्ड कई अकाउंट्स में उपयोग करना सबसे बड़ी गलती है। एक अकाउंट का पासवर्ड लीक होते ही हैकर्स बाकी अकाउंट्स में भी वही पासवर्ड आज़माते हैं। बिजनेस और कॉर्पोरेट अकाउंट्स को लेकर खतरा और ज्यादा बढ़ गया है, जिससे रैंसमवेयर अटैक की संभावना भी है।
अगर आप सोशल मीडिया, बैंकिंग या किसी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं, तो यह समय है साइबर सुरक्षा को गंभीरता से लेने का। पासवर्ड अपडेट करें, 2FA ऑन करें और खुद को सुरक्षित बनाएं।

Related Articles