काठमांडू : नेपाली कांग्रेस के सह महासचिव एवं पूर्व मंत्री महेंद्र यादव पर बुधवार को जानलेवा हमला किया गया। उन्हें तत्काल तत्काल ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। हालत उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों ने बताया कि ज्यादा खून बह जाने की वजह से उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। आपको बता दें कि यादव की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया गया। इसके वह खून से लथपथ हो कर गिर गये। दरअसल काठमांडू के रिपोर्टर्स क्लब में वह पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उनपर जानलेवा हमला किया गया।
किसने किया महेंद्र यादव पर जानलेवा हमला
पूर्व मंत्री महेंद्र यादव पर जानलेवा हमला करने वाला व्यक्ति 45 वर्षीय बताया गया है। यह हमला खुकरी से किया गया। घटना से पूर्व हमलावर पूरे समय पत्रकार के रूप में रिपोर्टर्स क्लब में ही मौजूद रहा। वह सत्तारूढ़ नेपाली कांग्रेस के सह सचिव की बात सुन रहा था। एसपी कुमुद ढूंगेल ने बताया कि हमलावर की पहचान श्याम सापकोटा ने रूप में की गई है।वारदात के तत्काल बाद हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया। हमले का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है।
चीनी राजदूत को लेकर दिया बयान
महेंद्र यादव ने चीनी राजदूत को लेकर बयान दिया था। जिसमें उन्होंने राजदूत को अपनी हद में रहने की सलाह दी थी। दरअसल,एक नेपाली कार्यक्रम के दौरान चीनी राजदूत डेंग जीजुन ने भारत विरोधी बयान दिया था। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि यह नेपाल के लिए दुर्भाग्य की बात है की भारत उसका पड़ोसी है।’ इसके बाद देखा महेंद्र यादव ने चीन के राजदूत को अपने हद में रहने की बात कही थी और नेपाल को कूटनीतिक ज्ञान नहीं देने की भी नसीहत दी थी।
हमले के ठीक पहले नेपाल के रिपोर्टर्स क्लब में महेंद्र यादव
चीन के राजदूत द्वारा दिए गए भड़काऊ बयान का विरोध कर रहे थे। मर्यादा का उल्लंघन न करने की बात करते हुए उन्होंने स्पष्टीकरण की भी मांग की। प्रेस वार्ता कर के जैसे ही वह बाहर आये, उन पर जानलेवा हमला कर दिया गया।

