Home » Dhanbad Crime: धनबाद में देह व्यापार के आरोप में कई युवक व युवतियां हिरासत में, संचालक को भी पुलिस ने पकड़ा

Dhanbad Crime: धनबाद में देह व्यापार के आरोप में कई युवक व युवतियां हिरासत में, संचालक को भी पुलिस ने पकड़ा

ग्रामीणों ने किया था प्रदर्शन कर सड़क जाम, पुलिस ने साफ कराया रास्ता

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad : धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र स्थित मान सिंह करवा मुरना में एक होटल पर रेड कर पुलिस ने कई युवक व युवतियों को पकड़ा है। इनसे पूछताछ की जा रही है। जांच हो रही है कि ये युवक व युवतियां क्या देह व्यापार के धंधे में शामिल थे। आरोप सही पाए जाने पर सभी को जेल भेजा जाएगा। ग्रामीणों का इल्ज़ाम है कि इस होटल में छह माह से देह व्यापार हो रहा है।

पुलिस तब सक्रिय हुई, जब ग्रामीणों ने शुक्रवार को होटल के बाहर प्रदर्शन कर सड़क जाम कर दी। इसकी वजह से कतरास-बाघमारा मेन रोड कई घंटे तक जाम रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि इस होटल में लगभग छह माह से संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं।

खराब हो रहा था आसपास का माहौल

इससे इलाके का सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा था। इस बारे में पहले भी प्रशासन को लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क जाम होने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। इसके बाद होटल परिसर से युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया।

बाघमारा महिला थाने में चल रही है पूछताछ

पुलिस उनसे बाघमारा महिला थाने में पूछताछ कर रही है। होटल संचालक को भी हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि दोषी लोगों पर अवश्य कार्रवाई होगी। ग्रामीणों के अनुसार, छह माह से होटल में रोज युवक-युवती आते थे। इसका स्कूल- कॉलेज जाने वाले बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा था। इस बारे में थाने में लिखित शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने मांग की है कि पुलिस होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई करे और होटल को हमेशा के लिए बंद कर दे।

दूसरी ओर, कतरास के थाना प्रभारी असित कुमार ने बताया कि होटल में संदिग्ध गतिविधि की शिकायत मिली थी। होटल की जांच में सब कुछ ठीक-ठाक पाया गया है। होटल संचालक को हिरासत में लिया गया है। होटल से कई लड़के-लड़कियों को भी हिरासत में लिया गया है। पूरी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Comment