Home » Dhanbad News: धनबाद में भू-धंसान में तीन घर जमींदोज, तीन लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका से दहशत

Dhanbad News: धनबाद में भू-धंसान में तीन घर जमींदोज, तीन लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका से दहशत

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad: धनबाद के कोयलांचल क्षेत्र में एक बार फिर भू-धंसान की भयावह घटना सामने आई है, जिसने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। कतरास स्थित सोनारडीह ओपी क्षेत्र के टंडाबारी में अचानक जमीन धंसने से कम से कम तीन घर पूरी तरह जमींदोज हो गए।बताया जा रहा है कि यह हादसा इतना अचानक हुआ कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

देखते ही देखते घरों में दरारें पड़ीं और कुछ ही पलों में मकान मलबे में तब्दील हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।प्रत्यक्षदर्शी रिंकी कुमारी ने बताया कि भू-धंसान के दौरान उनका घर पूरी तरह ढह गया, जिसमें उनकी बहन गीता कुमारी, चाची सरिता देवी और पिता मोनू उरांव मलबे में दब गए।

स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला और विरोध स्वरूप सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार हो रहे भू-धंसान के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

वहीं, बाघमारा के एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल स्थिति की जांच की जा रही है। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी है। उन्होंने कहा कि अभी किसी के दबे होने की पुष्टि नहीं हुई है, जांच के बाद ही स्पष्ट जानकारी सामने आएगी

Related Articles

Leave a Comment