धनबाद : धैया के शिमलाबेड़ा में रहने वाले सुरेश रविदास ने अपनी भाभी से ही दूसरी शादी कर ली, जबकि अपनी पहली पत्नी राखी कुमारी से तलाक नहीं लिया है। मामले को लेकर राखी ने धनबाद थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इधर सामाजिक स्तर पर भी रेखा न्याय के लिए गुहार लगा रही है।
राखी ने थाना को दिए आवेदन में बताया है कि सुरेश रविदास से उसकी शादी 23 सितंबर 2025 को हुई थी। उनका एक 10 वर्षीय बेटा है। इस बीच सुरेश ओर उनके परिवार के लोग राखी के साथ मारपीट करने लगे। ससुराल के लोग दहेज की मांग करते। इस बीच राखी को जानकारी मिली कि उसका अवैध संबंध खुद की भाभी के साथ है।
इसी बीच 23 मार्च 2023 को ससुरालवालों ने राखी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। मामले को लेकर न्यायालय में केस किया गया। यह लंबित है, लेकिन इस बीच 5 अप्रैल 2026 को सुरेश रविदास ने अपनी भाभी से दूसरी शादी कर ली। इस शादी की तस्वीरों को राखी ने साक्ष्य के रूप में थाना को दिया है। राखी ने कहा कि न्यायालय में मामला लंबित रहने के बाद भी पति ने दूसरी शादी की। अब इस मामले में पुलिस कार्रवाई हो।
Read Also- Palamu News : कुएं में मिली लापता किशोरी की लाश, प्रेम प्रसंग की आशंका

