बगहा : Bihar Naxal Arrest News : बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले से बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां बिहार एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने 22 सालों से फरार महिला नक्सली मीनाक्षी देवी को गिरफ्तार कर लिया है। मीनाक्षी देवी पर वर्ष 2003 में गोवर्धना थाना को डायनामाइट से उड़ाने का गंभीर आरोप है। उसे उसके मायके सुंदरपुर गांव से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

Naxalite Arrest in Bihar : गोवर्धना थाना विस्फोट मामले में आरोपी थी मीनाक्षी देवी
बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज ने पुष्टि की है कि एसटीएफ, गोबरहिया थाना और लौकरिया थाना की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नक्सली मीनाक्षी देवी को गिरफ्तार किया। उस पर 25 मई 2003 को गोवर्धना थाना को डायनामाइट से उड़ाने का आरोप है। इस घटना के बाद से वह लगातार फरार थी और उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट भी जारी हुआ था, इसके साथ ही उसके घर पर फरारी का इश्तेहार भी चिपकाया गया था।
Bihar STF Action : मायके में छिपकर रह रही थी मीनाक्षी देवी
मीनाक्षी देवी मूल रूप से गोबरहिया थाना क्षेत्र के चम्पापुर दोन की निवासी है। गिरफ्तारी के समय वह अपने मायके लौकरिया थाना अंतर्गत सुंदरपुर गांव (वार्ड संख्या-12) में रह रही थी। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई की और उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, उसके पति किशुन उरांव की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।
Naxal Activities in Bihar : लंबे समय से थी फरार, नक्सल नेटवर्क पर बड़ी चोट
22 वर्षों तक फरार रहने के बावजूद मीनाक्षी देवी को पकड़ने में बिहार पुलिस और एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। यह गिरफ्तारी राज्य में सक्रिय नक्सली नेटवर्क पर एक बड़ी चोट मानी जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मीनाक्षी देवी नक्सल प्रभावित इलाकों में सक्रिय रही थी और सुरक्षा एजेंसियां वर्षों से उसकी तलाश में थीं।

