चाईबासा : मनोहरपुर के घाघरा होल्ट में 20 सितंबर को आदिवासी कुड़मी समाज की ओर से रेल चक्का जाम करने के दौरान पुलिस पदाधिकारी व प्रशासनिक पदाधिकारी को लक्ष्य कर लाठी, डंडा व पत्थर से हमला कर दिया था। इसमें कई पदाधिकारी घायल हो गये थे। इस मामले में नेतृत्वकर्ता अमित महतो समेत 36 लोगों के विरुद्ध नामजद व 100 से ज्यादा अज्ञात उपद्रवियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।
कुड़मी आंदोलन में 36 नामजद समेत सैकड़ों अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज
इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि आदिवासी कुड़मी समाज के द्वारा अनिश्चितकालीन घाघरा होल्ट मनोहरपुर पश्चिमी सिंहभूम में रेल टेका (जाम) के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी चक्रधरपुर के द्वारा धारा-144 के तहत् निषेधाज्ञा लागू किया गया था। साथ ही लोगों से अनावश्यक नजायज मजमा नहीं लगाने के लिए माईक से एनाउन्स किया जा रहा था।
सुबह 8 बजे से रेलवे ट्रैक पर हजारों की संख्या में पुरुष,महिलाएं, बुढ़े, बच्चें बैठ हुए थे जिसके कारण रेल गाड़ियों का परिचालन पूरी तरह अवरुद्ध था। रात्रि करीब 9 बजे के आस-पास ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट द्वारा यह बताया गया कि आपके केन्द्रीय कमिटी द्वारा सरकार से वार्ता होने के बाद अन्य जगहों पर आन्दोलन समाप्त किया जा चुका है। इस दौरान रात्रि करीब 9.15 बजे के आस-पास भीड़ का नेतृत्व कर रहे अमित महतो के द्वारा यह कहते हुए कि रेल एवं जिला प्रशासन आन्दोलन को विफल करना चाहता है, लोगों को उकसा दिया गया।
जिससे आन्दोलनकारियों के द्वारा मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल को लक्षित कर लाठी-डंडा एवं रेलवे ट्रैक से पत्थर उठा कर रोड़े बाजी करना शुरु कर दिया गया । जिससे ड्यूटी में तैनात मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी घायल हो गये थे। ड्यूटी में तैनात मजिस्ट्रेट के द्वारा 36 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी तथा अन्य अज्ञात आन्दोलनकारियों के विरुद्ध मनोहरपुर थाना में दर्ज कराई गयी है। इनमें से 19 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
ये नामजद हुए गिरफ्तार : अमित महतो, जितेन्द्र कुमार, रघुनाथ महतो, मनोज रंजन हिन्दीयार, रूपन महतो, सुकेश्वर महतो, विश्वानाथ महतो, जगबन्धु महतो, प्रसंत कुमार महतो, मिश्रीलाल महतो (सभी गांव बिनका), बानेश्वर महतो, भीमसेन महतो, दशरथ महतो तीनों गांव भालुरूगी, राजू महतो गांव गजपुर (सभी थाना सोनुवा), निरज कुमार महतो (गांव उन्धन), सुमित महतो (गांव महुलडीहा), हलधर महतो गांव (ठेसापीढ़), अजीत महतो (टोला सरगीडीह गांव दीपा), अनूप महतो (टोला सरगीडीह गांव ढीपा)।
READ ALSO : लोहरदगा उपायुक्त की पत्नी और पुलिस जवान घायल: टेंपो बचाने के क्रम में वाहन पेड़ से टकराया

