Home » Ganpati Bappa : गणपति बप्पा को लगाएं मोदक का भोग, यहां जानें मदक मोदक बनाने की आसान रेसिपी

Ganpati Bappa : गणपति बप्पा को लगाएं मोदक का भोग, यहां जानें मदक मोदक बनाने की आसान रेसिपी

by Rakesh Pandey
Ganpati Bappa Offer modak
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : Ganpati Bappa Offer modak : भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को भगवान घणेश की पूजा की शुरूआत हो जाती है। इसके साथ यह पूजा 10 दिनों तक चलता है। इन दिनों बप्पी की पूजा सभी शहरों में की जाती है लेकिन सबसे ज्यादा धूमधान से इस पूजा का आयोजन महाराष्ट्र और उससे सटे आस-पास के शहरों में मनाया जाता है। इस दौरान लोग काफी धूमधाम से भगवान गणेश की पूजा करते हैं। अब बात जब त्योहार की है तो बिना मीठे के तो ये अधूरा ही है और बात जब गणेश भगवान की हो रही है, तो उनको मोदक का प्रसाद चढ़ाया जाता है। ये उनको अत्यंत प्रिय है।
इन भोग में सबसे महत्वपूर्ण मोदक होता है। मोदक भगवान गणेश को काफी प्रिय है। वैसे तो मोदक बाजारों में मिलता है लेकिन आप चाहे तो भगवान गणेश के प्रिय मोदक को आसानी के साथ अपने घर में भी बना सकते हैं।

Ganpati Bappa Offer modak : मोदक बनाने की सामग्री

1 कप चावल का आटा
1/2 कप मैदा
देसी घी
केसर
नमक
1/4 कप रवा
1/2 कप बेसन
3/4 पिसी शक्कर
किशमिश-कादू
पिस्ता- बादाम बारीक कटा हुआ
इलायची पाउडर 1 चम्मच

Ganpati Bappa Offer modak : मोदक बनाने की विधि

सबसे पहले आपको एक कढ़ाई में गुड़ और थोड़े से पानी को मध्यम आंच पर गर्म करना शुरु करें। जब पानी उबलना शुरु हो जाएगा तो उसमें गुड़ पिघल जाएगा और वह चासीनी का रुप ले लेगा। धीरे-धीरे घोल गाढ़ा हो जाएगा। इसके बाद उसमें कद्दूकस किया नारियल को डालें और उसे अच्छी तरह से मिला लें। करीब 5 से 7 मिनट तक इस मिश्रण को पकने दें। ताकि नारियल और गुड़ अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं। उसके बाद उसके आंच से उतार दें ताकि वह मिश्रण सूख जाए। अब इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए सूखे मेवे डालें। इनको भी अच्छी तरह से मिला लें।

अब मोदक का आटा तैयार करने के लिए एक पैन में एक कप पानी, नमक और घी डालें और उसको भी उबालें। जब पानी उबलने लगे, तो उसमें चावल का आटा डालें। आटो के अच्छे से मिक्स कर लें ताकि कोई गांठ न बने। अब आटे को ढककर 5 से 7 मिनट के लिए पकाएं। एक बार फिर आंच बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने के लिए कम से कम 10 मिनट तक छोड़ दें।

जब ठंडा आटा थोड़ा सख्त हो जाए, तो इसे हाथ से गूंध लें और छोटी-छोटी गोलियों की तरह बना लें। इसके बाद हर एक गोल किए हुए आटे को फैलाकर पताल डिस्क की आकार दें। इसक बाद इसमें नारियल और गुड़ के घोल को मिश्रण कर दें।

अब एक स्टीमर में पानी उबालें. मोदक को स्टील की थाली या बर्तन में रखें और स्टीमर में 10 से 15 मिनट के लिए भाप में पकाएं। इसके बाद मोदक को स्टीमर से निकालें और ठंडा होने दें। फिलिंग में आप सूखे मेवे और खोआ भी डाल सकते हैं। आप इसपर चांदी की परत भी लगा सकते हैं। इसके बाद अब आपका स्वादिष्ट मोदक तैयार है।

Read Also-Shree Ganesh Chaturthi : ‘श्री गणेश’ का नाम लेकर क्यों करते हैं शुभ कार्य? जानें क्या है वास्तविक कहानी

Related Articles