Home » Ranchi News: रांची के पशुपतिनाथ मंदिर में पूरी होती है मन्नत, कुंवारों की शादी हो जाती है तय

Ranchi News: रांची के पशुपतिनाथ मंदिर में पूरी होती है मन्नत, कुंवारों की शादी हो जाती है तय

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News : झारखंड की राजधानी रांची में एक ऐसा मंदिर है, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है, लेकिन यहां आने वाले भक्तों का कहना है कि भगवान शिव की कृपा से उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। यह मंदिर बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (BAU) से लगभग दो किलोमीटर अंदर स्थित है, जिसे पशुपतिनाथ मंदिर के नाम से जाना जाता है।

Ranchi News: सावन में लगता है श्रद्धालुओं का मेला

सावन के महीने में इस मंदिर की रौनक देखने लायक होती है। स्थानीय पुजारी देवयांशु पांडे बताते हैं कि सावन में यहां सिर झुकाने वाले कई लोगों की छह महीने के भीतर शादी तय हो जाती है। यह स्थान शिवभक्तों के लिए किसी सिद्धपीठ से कम नहीं है। मंदिर परिसर में पुराने जमाने की बनी एक कुटिया भी है, जहां आज भी संत महात्माओं का आना-जाना होता है।मान्यता से जुड़ी है श्रद्धा और विश्वास की कहानीपुजारी बताते हैं कि यह शिवलिंग कितना प्राचीन है, यह कोई नहीं जानता। लेकिन, इसकी शक्ति और चमत्कारों की चर्चा दूर-दूर तक होती है। उन्होंने कहा, ‘यहां से कोई खाली हाथ नहीं लौटता।

श्रद्धा से मांगा गया हर वरदान पूरा होता है’।भक्तों के अनुभव में झलकता है मंदिर का प्रभावमंदिर में पूजा करने आई प्रियंका बताती हैं, ‘मैंने यहां करियर और शादी दोनों के लिए मन्नत मांगी थी। जो नौकरी चाहती थी वो मिली, और अब शादी भी तय हो गई है। जो भी मांगती हूं, उससे ज्यादा मिल जाता है’।शांति और सुकून का अनुभवमंदिर का माहौल इतना शांतिपूर्ण है कि यहां कदम रखते ही मन का तनाव दूर हो जाता है। पुजारी कहते हैं कि यह स्थान बेहद पवित्र है और यहां आकर हर कोई सुकून महसूस करता है।

Read also – Dhanbad News: धनबाद के रेलवे अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान गिरा कुत्ता, डॉक्टर और मरीजों में हड़कंप

Related Articles