Home » Palamu Accident : टेम्पू और बाइक की भिड़ंत में तीन लोग जख्मी

Palamu Accident : टेम्पू और बाइक की भिड़ंत में तीन लोग जख्मी

दो घायलों की हालत नाजुक, प्राथमिक उपचार के बाद मेदिनीनगर सदर अस्पताल भेजा गया

by Rakesh Pandey
musabani Road Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के ऊपरी गांव के पास रविवार को देर शाम जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग पर टेम्पू और बाइक के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल हुसैनाबाद ले जाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद अजय राम (41) और संतोष कुमार पासवान (47) की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मेदिनीनगर रेफर कर दिया। वहीं, तीसरे घायल अजित कुमार पासवान (23) का इलाज हुसैनाबाद के अनुमंडल अस्पताल में किया गया। घायलों में अजय राम कालापहाड़ गांव के निवासी हैं, जबकि अजित कुमार पासवान और संतोष कुमार पासवान बैराव गांव के रहने वाले बताए गए हैं।

Read Also- Chatra Accident : चतरा में दो कोयला गाड़ियों की भीषण टक्कर, केबिन में फंसा चालक, गैस खत्म होने से रुका बचाव कार्य

Related Articles

Leave a Comment