सेंट्रल डेस्क: भारत की ओर से फिलिस्तीनियों के लिए मानवीय मदद जारी है। इजराइल-हमास जंग के बीच भारत ने 32 टन जरूरी सामान को सी-17 एयरक्राफ्ट के जरिए मिस्र भेजा है। मिस्र में उतारने के बाद सामान फिलिस्तीन भेजा जायेगा।
डेथ जोन बना गाजा का अल-शिफा अस्पताल
यूएन ने बताया है कि अल-शिफा अस्पताल में अभी 25 स्टाफ, 291 मरीज और 32 नवजात भर्ती है। हमले में घायल हुए बच्चों की स्थिति काफी नाजुक है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार गाजा का अल-शिफा अस्पताल डेथ जोन बन गया है। इस अस्पताल को WHO खाली करने वाली है। इसकी जानकारी भी विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दी है। शनिवार को सैकड़ों मरीजों और अन्य लोगों ने अस्पताल को खाली कर दिया।
बंधकों को आजाद करने पर हो सकती है डील
इजराइल और हमास जंग के दौरान बनाये बंधकों को आजाद करने के लिए जल्द ही समझौता होने की संभावना है। अमेरिकी मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में ऐसा दावा किया है। रिपोर्ट के अनुसार कतर के जरिये हो रहे इस समझौते के तहत पांच दिन का सीजफायर हो सकता है।
इजराइली पीएम बोले – अंतरराष्ट्रीय समुदाय बना रहा दबाव
इजराइली प्रधानमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय इजराइल की जंग पर लगातार दबाव बना रहा है। उन्होंने कहा गाजा और उसके बाहर मौजूद लोग हमारे जिंदा लाश हैं। हमास चीफ इस्माइल हानिये के बारे में बोलते हुए रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा कि चाहे हमास लड़ाके के पास राइफल हो या सूट हो, हमारे लिए सब एक ही है। रक्षा मंत्री ने कहा कि हम जमीनी जंग के दूसरे स्टेज पर है। हमारी सेना जल्द साउथ गाजा में भी हमास तक पहुंच जायेगी। हमास अपने सुरंगों, ठिकानों और बंकर को खोते जा रहा है। हमने कई कमांडरों को मार गिराया है। हमास हमेसा लड़ाई की भाषा ही समझता है। हमास अपनी जान बचाने में लगा हुआ है। हम अपने बंधकों जल्द छुड़ा लेंगे।
30 हजार लोगों ने इजराइल पीएम के ऑफिस को घेरा
शनिवार को लगभग तीस हजार लोगों ने इजरायल पीएम को घेरा। इजराइल में तेल अवीव से रैली शुरू हुई, जो देर रात यरूशलम पहुंची। लोगों ने सरकार से मांग की है कि जल्द हमास से बंधकों छुड़ाया जाए। एक महिला ने कहा हम लगातार पांच दिन से चल रहे हैं। मेरे में दर्द हो गया है। लोगों ने यह भी पूछा कि बंधकों को छुड़वाने के लिए इजराइल की सरकार क्या कर रही है।
READ ALSO : झारखंड में मिले सोने के दो नये भंडार, जानिए भारत में हर साल कितने सोना का होता है उत्पादन?

