Home » Ghatshila Road Accident : बाइक में पेट्रोल भरवाकर निकलते ही एनएच-18 पर कार ने लिया चपेट में, मौत के बाद थाने में चल रही मुआवजे पर वार्ता

Ghatshila Road Accident : बाइक में पेट्रोल भरवाकर निकलते ही एनएच-18 पर कार ने लिया चपेट में, मौत के बाद थाने में चल रही मुआवजे पर वार्ता

Jharkhand Hindi News : 40 दिन पूर्वी पावड़ा गांव के समीप हुई सड़क दुर्घटना में फुलपाल गांव निवासी युवक की मौत हो गई थी। बढ़ती दुर्घटनाओं के कारण लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है

by Rajesh Choubey
Ghatshila Road Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

घाटशिला: घाटशिला थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव के समीप एनएच 18 फोरलेन स्थित पेट्रोल पंप से अपनी बाइक में तेल भरवाकर निकल रहे फुलपल गांव निवासी शेख आजाद शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे कार की चपेट में आने से मौत हो गई। इस दुर्घटना की सूचना मिलने पर घाटशिला थाने की पुलिस ने शेख आजाद घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के चिकित्सक ने जांच करने के बाद शेख आजाद को मृत घोषित कर दिया।

दो लाख़ रुपये मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन

घटना के बाद पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बाइक एवं कार को जब्त कर थाने ले आई है। ग्रामीण तथा परिजन के साथ मुआवजे को लेकर थाने में बातचीत चल रही है। परिजन एवं ग्रामीणों द्वारा 2 लाख की मांग की गई है जबकि कार मलिक 1 लाख देने को तैयार हुआ है। वार्ता घाटशिला थाना में चल रही है।

पूर्व में भी हो चुकी हैं दुर्घटना

इससे 40 दिन पूर्वी पावड़ा गांव के समीप ट्रेक्टर और बुलेट मोटरसाइकिल में हुई जोरदार टक्कर के कारण से मौके पर ही फुलपाल गांव निवासी युवक की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस इलाके में बढ़ती दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए प्रभावी उपाय किए जाएं। बढ़ती दुर्घटनाओं के कारण क्षेत्र के लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। लोगों को एनएच पर गाड़ी लेकर जाने में भी डर लगने लगा है।

Read Also- THE PHOTON NEWS EXCLUSIVE : जमशेदपुर में जुर्म का बेताज बादशाह था विक्रम शर्मा, जानें इसका आपराधिक इतिहास : Vikram Sharma Criminal History

Related Articles

Leave a Comment