Home » RANCHI RAIL NEWS : हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस समर स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन, देखें शेड्यूल 

RANCHI RAIL NEWS : हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस समर स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन, देखें शेड्यूल 

हटिया से सोमवार और लोकमान्य तिलक से बुधवार को खुलेगी ट्रेन

by Vivek Sharma
हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए समर स्पेशल ट्रेन 6 अप्रैल से चलेगी। जानें पूरा शेड्यूल, समय और कोच की जानकारी।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल मंत्रालय द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 08609/08610 हटिया लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक समर स्पेशल का परिचालन होगा। इन ट्रेनों में जेनरेटर यान का 1 कोच, एसएलआरडी का 1 कोच, सामान्य श्रेणी के 4 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 6 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 7 कोच, वातानुकूलित 2-टियर के 2 कोच और वातानुकूलित प्रथम श्रेणी सह वातानुकूलित 2-टियर संयुक्त कोच का 1 कोच समेत कुल 22 कोच होंगे

 ये है ट्रेन का टाइम टेबल 

ट्रेन संख्या 08609 हटिया लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 06/04/2026 से 29/06/2026 तक प्रत्येक सोमवार को हटिया से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का हटिया प्रस्थान (सोमवार) 16:20 बजे, राउरकेला आगमन 20:20 बजे प्रस्थान 20:30 बजे, बिलासपुर आगमन 01:15 बजे प्रस्थान 01:25 बजे, नागपुर आगमन 08:10 बजे प्रस्थान 08:15 बजे, भुसावल आगमन 15:10 बजे प्रस्थान 15:15 बजे, मनमाड आगमन 18:00 बजे प्रस्थान 18:05 बजे, कल्याण आगमन 23:37 बजे प्रस्थान 23:40 बजे एवं लोकमान्य तिलक टर्मिनस आगमन (बुधवार) 00:40 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 08610 लोकमान्य तिलक टर्मिनस हटिया साप्ताहिक स्पेशल, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 08/04/2026 से 01/07/2026 तक प्रत्येक बुधवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का लोकमान्य तिलक टर्मिनस प्रस्थान (बुधवार) 05:00 बजे, कल्याण आगमन 05:57 बजे प्रस्थान 06:00 बजे, मनमाड आगमन 12:10 बजे प्रस्थान 12:15 बजे, भुसावल आगमन 14:40 बजे प्रस्थान 14:45 बजे, नागपुर आगमन 00:55 बजे प्रस्थान 01:00 बजे, बिलासपुर आगमन 07:45 बजे प्रस्थान 08:00 बजे, राउरकेला आगमन 12:27 बजे प्रस्थान 12:32 बजे एवं हटिया आगमन (गुरुवार) 18:00 बजे होगा।

Related Articles

Leave a Comment