Home » ICAI CA Final Result:  सीए इंटर का रिजल्ट जारी, जयपुर के मधुर जैन ने किया टॉप

ICAI CA Final Result:  सीए इंटर का रिजल्ट जारी, जयपुर के मधुर जैन ने किया टॉप

by The Photon News Desk
ICAI
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) सीए फाइनल और इंटर का नवंबर 2023 का परिणाम जारी कर दी है। जो उम्मीदवार आईसीएआई सीए नवंबर परीक्षा में शामिल हुए हैं। वे अपना परिणाम जानने के लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट, icai.nic.in के होम पेज पर एक्टिव किए जाने वाले सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा।

ICAI

इसके बाद नये पेज पर स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद परीक्षार्थी अपना परिणाम और प्राप्तांक ऑनलाइन देख सकेंगे। स्कोर कार्ड का प्रिंट लेने के बाद स्टूडेंट्स को ऑनलाइन मार्कशीट की सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।

ICAI  : सीए इंटर नवंबर 2023 रिजल्ट

ICAI, सीए इंटर नवंबर 2023 रिजल्ट के अनुसार, दोनों समूहों के लिए 53459 उम्मीदवार उपस्थित हुए और 5204 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए। दोनों समूहों के लिए आईसीएआई सीए इंटर पास प्रतिशत 9.73% है। ICAI, सीए इंटर नवंबर 2023 रिजल्ट के अनुसार, ग्रुप 1 के लिए 117304 उम्मीदवार उपस्थित हुए और 19686 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए। पास प्रतिशत 16.78% रहा। सीए इंटर के लिए आईसीएआई नवंबर 2023 के रिजल्ट के अनुसार, ग्रुप 2 के लिए 93638 उम्मीदवार उपस्थित हुए और 17957 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए। ग्रुप 2 में सीए इंटर का पास प्रतिशत 19.18% है।

ICAI  : ये रहे टॉपर

इसके साथ ही ICAI द्वारा जारी अपडेट के अनुसार फाइनल में जयपुर के मधुर जैन ने टॉप किया है। उन्हें 800 में से 619 अंक (77.38 फीसदी) अंक प्राप्त हुए हैं। इसी प्रकार, इंटर में मुंबई के जय देवांग जीम्यूलिया ने देश में पहला स्थान प्राप्त किया है, उन्हें 800 में से 691 अंक (86.38 फीसदी) अंक प्राप्त हुए हैं।

READ ALSO : एक्सएलआरआइ में 20-21 जनवरी को होगा मैक्सी फेयर, प्ले बैक सिंगर शान के सुरों की सजेगी महफिल

Related Articles