नई दिल्ली: नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है । इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने सीआरसी एक्जीक्यूटिव्स के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार 7 जुलाई से शुरू हो गयी है। इच्छुक अभ्यर्थी IRSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसकी अंतिम तिथि 23 जुलाई 2023 निर्धारित है। इसके जरिए कुल 30 रिक्तियों को भरा जाएगा।
ये है आवेदन की आयु सीमा:
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु 1 जुलाई 2023 को 31 साल होनी चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी को भारतीय कंपनी सचिव संस्थान का सदस्य होना चाहिए। खास बात यह है कि इन सभी योग्यता को रखने वाले ऐसे अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनके पास कम से कम 1 साल का अनुभव होगा। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
नोटिफिकेशन हो चुका है जारी:
सीआरसी एक्जीक्यूटिव्स के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन पहले ही जारी किया जा चुका है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन करने के पहले नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से देख लें। चयनित होने वाले सभी अभ्यर्थियों को गुडगांव, हरियाणा में पोस्टिंग दी जाएगी। सैलरी के रूप में 40 से 60 हजार का भुगतान किया जाएगा।
यह भी जानें:
आवेदन करने की तिथि: 7 जुलाई
अंतिम तिथि: 23 जुलाई
सेलरी: 40 से 60 हजार हर महीने
योग्यता: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान का सदस्य होना चाहिए
आयु सीमा: अधिकतम 31 वर्ष

