Home » Jamshedpur Crime: सीतारामडेरा में फायरिंग, चापड़ से हमला कर दो युवकों को किया गया जख्मी; हालत गंभीर

Jamshedpur Crime: सीतारामडेरा में फायरिंग, चापड़ से हमला कर दो युवकों को किया गया जख्मी; हालत गंभीर

रामनवमी के दिन दो गुटों में हुआ था विवाद, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात कुछ लोगों ने दो युवकों सन्नी पुष्टि और नंदू लोहार पर जानलेवा हमला किया। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों पर चापड़ से हमला किया गया है इनके गर्दन, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट आई है। आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी की गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को फौरन टीएमएच ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर सीतारामडेरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। डीएसपी हेडक्वार्टर वन भोला प्रसाद भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटनास्थल पर सीतारामडेरा थाना पुलिस

बताया जा रहा है कि दो गुटों के बीच पुराना विवाद है। इसी के चलते यह घटना हुई है। सन्नी पुष्टि के परिजनों ने बताया कि रामनवमी के दिन भी हमलावरों ने दोनों युवकों पर हमला करने की कोशिश की थी। सन्नी पुष्टि छाया नगर का रहने वाला है। आरोप है कि हमलावर रामनवमी के दिन उधर आए थे। और सन्नी पुष्टि के गले में गमछा डालकर उसे घसीट कर ले जा रहे थे। लोगों ने शोर मचाया तो नंदू लोहार दौड़कर पहुंचा और उसने सन्नी पुष्टि को बचाया।

नंदू लोहार के आने पर हमलावर सन्नी पुष्टि को छोड़कर भाग गए थे। परिवार वालों का आरोप है कि मंगलवार की रात दोनों युवक किसी प्रोग्राम में गए थे। वहां से लौट रहे थे। तभी उन पर चापड़ से हमला किया गया और फायरिंग भी हुई है। हालांकि पुलिस फायरिंग की पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Comment