Home » Jamshedpur News : रक्त स्क्रीनिंग को महफूज़ बनाने के लिए MGM ब्लड बैंक में आएगी CB NAT मशीन

Jamshedpur News : रक्त स्क्रीनिंग को महफूज़ बनाने के लिए MGM ब्लड बैंक में आएगी CB NAT मशीन

Jamshedpur News : उपायुक्त ने जमशेदपुर के ब्लड बैंकों का किया निरीक्षण, पारदर्शिता और सुरक्षा मानकों पर कड़े निर्देश

by Mujtaba Haider Rizvi
CB NAT machine installed at MGM Blood Bank Jamshedpur to enhance safe and accurate blood screening.
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जिले के उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने सोमवार को एमजीएम अस्पताल, सदर अस्पताल और जमशेदपुर ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ब्लड स्टोरेज, रिकॉर्ड रख-रखाव, टेस्टिंग प्रक्रिया और सुरक्षा मानकों की बारीकी से समीक्षा की।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भारत सरकार और झारखंड सरकार के ब्लड बैंक संचालन से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि रक्तदान से लेकर रक्त वितरण तक हर चरण पारदर्शी और सुरक्षित होना चाहिए।

एमजीएम अस्पताल के निरीक्षण में उपायुक्त ने CB NAT मशीन की व्यवस्था जल्द सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को पत्राचार करने का निर्देश दिया। यह मशीन रक्त स्क्रीनिंग को और सुरक्षित बनाती है।

सदर अस्पताल में उन्होंने ब्लड सेपरेशन यूनिट की स्थापना से संबंधित लंबित प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करने को कहा, ताकि रक्त के घटकों (कंपोनेंट्स) की उपलब्धता समय पर हो सके।

जमशेदपुर ब्लड बैंक की व्यवस्था उपायुक्त को संतोषजनक मिली। उन्होंने प्रबंधन को रक्त बैंक संचालन और सेवा गुणवत्ता को लगातार बेहतर बनाने की सलाह दी। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जमशेदपुर में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने ब्लड बैंकों का निरीक्षण किया। पारदर्शिता, सुरक्षा और सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन को लेकर कड़े निर्देश दिए।

Read Also: Jamshedpur Women’s University 3rd Convocation : महिला विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 19 नवंबर को, तैयारियां अंतिम चरण में, रैंक हाेल्डर्स की सूची जारी

Related Articles