Home » Jamshedpur Crime: गोलमुरी में ऑटो चालकों ने स्कूटी छोड़कर भाग रहे ठग को दबोचा, टेंपो ड्राइवरों को अक्सर ठगता था आरोपी

Jamshedpur Crime: गोलमुरी में ऑटो चालकों ने स्कूटी छोड़कर भाग रहे ठग को दबोचा, टेंपो ड्राइवरों को अक्सर ठगता था आरोपी

पकड़े जाने के बाद लोगों ने उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके पास से 500-500 रुपये के कई नोट बरामद हुए।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : गोलमुरी थाना क्षेत्र के आकाशदीप प्लाजा के पास रविवार को एक शातिर ठग को ऑटो चालकों और स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी लंबे समय से इलाके में ऑटो चालकों और राहगीरों को झांसा देकर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। इस घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। गौरतलब है कि आरोपी लोगों को अपनी बातों में फंसाकर पैसों की ठगी करता था।

उसका तरीका बेहद चालाकी भरा था। वह पहले किसी शादी समारोह या अन्य जरूरी काम का बहाना बनाकर वाहन चालकों को भरोसे में लेता, फिर खुले पैसे यानी चेंज की मांग कर ठगी को अंजाम देता।भुक्तभोगी ऑटो चालक राव ने बताया कि आरोपी पहले भी उससे करीब 3 हजार रुपये ठग चुका था। रविवार को जब वही व्यक्ति दोबारा उसके पास पहुंचा, तो उसने पुराना चेहरा पहचान लिया। आरोपी ने कहा कि मस्जिद के पास से एक महिला और युवती को शादी समारोह में जाना है, जिसके लिए 100 रुपये किराया तय हुआ।

इसके बाद उसने पास के मकान की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह ऊपर से पैसे लेकर आता है और इसी दौरान 3 हजार रुपये के खुले पैसे मांगे। राव ने आरोपी की चाल तुरंत समझ ली और उसकी बांह पकड़ ली। खुद को फंसता देख आरोपी स्कूटी छोड़कर मौके से भागने लगा।

चालक के शोर मचाते ही आसपास मौजूद अन्य ऑटो चालकों और स्थानीय लोगों ने पीछा कर कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया।पकड़े जाने के बाद लोगों ने उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके पास से 500-500 रुपये के कई नोट बरामद हुए। सूचना मिलने पर गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।पुलिस अब आरोपी के पुराने मामलों और आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। वहीं स्थानीय ऑटो चालकों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Comment