Home » Jamshedpur Crime: मानगो चौक के पास छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़प, चापड़ से हमले में चार घायल

Jamshedpur Crime: मानगो चौक के पास छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़प, चापड़ से हमले में चार घायल

गुरुद्वारा बस्ती के छात्रों पर हमला करने का आरोप, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र के मानगो चौक के पास शनिवार को छात्रों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। आरोप है कि गुरुद्वारा बस्ती के छात्रों ने कुंवर बस्ती के छात्रों पर चापड़ से हमला कर दिया। इस हमले में कुंवर बस्ती के चार छात्र घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही मानगो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर छात्र फरार हो चुके थे।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया और मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावर छात्रों की पहचान की जा सके।घायल छात्रों में से एक के पिता जयराम मिश्रा ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि उनके बेटे के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद वह तुरंत अपने ऑफिस से घटनास्थल पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि उनका बेटा घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। इसके बाद वह उसे लेकर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचे।जयराम मिश्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

नहीं पता चला घटना का कारण

उन्होंने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला किस वजह से किया गया। उनका आरोप है कि गुरुद्वारा बस्ती के कुछ छात्र अक्सर दूसरे इलाकों के छात्रों के साथ मारपीट करते रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके बेटे के साथ पहले भी कई बार मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं।बताया जा रहा है कि घायल सभी छात्र साकची स्थित गुरुद्वारा स्कूल में पढ़ते हैं। इन दिनों उनकी परीक्षा चल रही है और उनका सेंटर विवेकानंद स्कूल में पड़ा है। शनिवार को परीक्षा देकर घर लौटने के दौरान ही मानगो चौक के पास यह घटना हो गई।

Read also –Jamshedpur Fire: साकची गुरुद्वारा के पीछे लगी आग, 5 बाइक और कई साइकिलें जल गईं

Related Articles

Leave a Comment