Home » Jamshedpur News : साकची में जेल चौक के पास तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर

Jamshedpur News : साकची में जेल चौक के पास तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur: जमशेदपुर के साकची में जेल चौक के पास शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। तेज रफ्तार वाहन ने सामने से आ रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हुआ। लेकिन अच्छी बात यह हुई कि वाहन चालक दुर्घटना होने के बाद गाड़ी लेकर मौके से भागा नहीं। वह घटनास्थल पर रुक गया और गंभीर रूप से घायल स्कूटी सवार को एक कार मंगा कर उससे टीएमएच ले गया।

घायल युवक का टीएमएच में चल रहा इलाज

टीएमएच में घायल युवक का इलाज चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस सड़क हादसे में स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। स्कूटी का आगे का हिस्सा टूट गया है। हेडलाइट चकनाचूर हो गई है। एसयूवी का भी आगे का हिस्सा डैमेज है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

शहर में बढ़ रहे सड़क हादसे

गौरतलब है कि जमशेदपुर में सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा हुआ है। अब तक 273 घटनाएं इस साल हो चुकी हैं। इन सड़क दुर्घटनाओं में 173 लोगों की जान जा चुकी है। इतने सड़क हादसों के बाद भी जमशेदपुर का जिला प्रशासन सड़क हादसों को रोक नहीं पा रहा है। शहर के अंदर घने ट्रैफिक वाली सड़कों पर भी वाहन सवार तेज रफ्तार गाड़ी चलाते हैं। वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए 10 साल पहले पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने स्पीड लिमिट योजना शुरू करने की तैयारी की थी। लेकिन यह योजना सड़क पर उतरने से पहले ही दम तोड़ गई थी।

Read Also- RANCHI CRIME NEWS: नगड़ी में दिनदहाड़े 7 राउंड फायरिंग, इस गिरोह का आ रहा नाम

Related Articles