Home » Jamshedpur Crime : जमशेदपुर में नाले किनारे मिला नरकंकाल, पहचान में जुटी पुलिस; आदित्यपुर में युवक पर धारदार हथियार से हमला

Jamshedpur Crime : जमशेदपुर में नाले किनारे मिला नरकंकाल, पहचान में जुटी पुलिस; आदित्यपुर में युवक पर धारदार हथियार से हमला

पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर कंकाल की पहचान करने का प्रयास कर रही है। साथ ही फॉरेंसिक जांच के लिए अवशेष भेजे जाएंगे, ताकि वैज्ञानिक जांच के आधार पर मौत के कारण और मृतक की पहचान का पता लगाया जा सके।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur Crime
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा शांतिनगर में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब नाले के किनारे सुनसान स्थान से एक नरकंकाल बरामद हुआ। सूचना मिलते ही इलाके में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह नाले के किनारे मिट्टी में कुछ संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। पास जाकर देखने पर वह इंसानी हड्डियां प्रतीत हुईं। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके से कंकाल बरामद कर लिया है। शव पूरी तरह से सड़-गल चुका है, इसलिए केवल हड्डियां ही बची हैं। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कंकाल किसी महिला का है या पुरुष का और यह कितने समय पुराना है।

पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर कंकाल की पहचान करने का प्रयास कर रही है। साथ ही फॉरेंसिक जांच के लिए अवशेष भेजे जाएंगे, ताकि वैज्ञानिक जांच के आधार पर मौत के कारण और मृतक की पहचान का पता लगाया जा सके।

इधर, सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित शर्मा बस्ती में सोमवार सुबह एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल की  23 वर्षीय निखिल कुमार है।

गौरतलब है कि निखिल सुबह करीब साढ़े आठ बजे शौच के लिए गया था। इसी दौरान पिंटू प्रधान उर्फ पिंटू माकड़ वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में निखिल गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिंटू प्रधान उर्फ पिंटू माकड़ को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और घटना के कारणों की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद या व्यक्तिगत रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि घायल के बयान और चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read also Jamshedpur News: बिष्टुपुर हिमांशु सिंह हत्याकांड : करणी सेना प्रमुख डॉ. राज शेखावत ने परिजनों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

Related Articles

Leave a Comment