Home » Jamshedpur Rail News: पोटका हाता के बीच बनेगा सेटेलाइट सेंटर, टाटा स्टेशन का बोझ होगा कम

Jamshedpur Rail News: पोटका हाता के बीच बनेगा सेटेलाइट सेंटर, टाटा स्टेशन का बोझ होगा कम

थर्ड लाईन का काम पूरा होते ही सही समय पर ट्रेन चलाने का होगा प्रयास : जीएम

by Rajesh Choubey
Jamshedpur Rail News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ghatshila : रेलवे के पास मेन लाइन और लूप लाइन की कमी के कारण इसका असर ट्रेनों पर पड़ रहा है। सिंतबर और अक्टूबर के बीच सालगाझुड़ी से आदित्यपुर तक जो थर्ड लाईन का काम चल रहा है, पूरा हो जाने के बाद टाटा खड़गपुर मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन काफी हद तक सही हो जाएगा। इस दौरान जो ट्रेन की विशेष मांग और जरूरत है, रेलवे उसकी क्लोज मोनीटरिंग कर रही है। उसे सही समय पर चलाने का प्रयास किया जाएगा। वर्तमान में चांडिल से कांन्ड्रा तक हमेशा ट्रेनों के विलंब होने की बात कही जा रही थी। उसमें हमने काफी सुधार किया है और अब इन लाईनों में 20 मिनट से ज्यादा ट्रेन लेट नहीं हो रही है। जहां तक घाटशिला में अमृत भारत स्टेशन की बात है तो इसका कार्य दिसंबर तक पूरा हो जाएगा।

उक्त बातें आईसीसी कंपनी के डायरेक्टर बंगलो में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने बुधवार को कहीं। उन्होंने कहा कि टाटा स्टेशन में ट्रेनों का काफी बोझ है। इसका मुख्य कारण है कि यह पूरा क्षेत्र आयरन ओर का क्षेत्र है। टाटा कंपनी, सेल, रुंगटा समेत अन्य कंपनियों के गुड्स ट्रेन में इसी मार्ग से चल रही है, वावजूद इसके उन्होंने निर्देश दिया है कि जो यात्री ट्रेन समय पर चल रही है, वह किसी भी परिस्थिति में गुड्स ट्रेन के कारण प्रभावित नही हो। यह आरोप गलत है कि यात्री ट्रेन को रोककर गुड्स ट्रेन चलाई जा रही है।

टाटा स्टेशन से ट्रेन के बोझ को कम करने के लिए टाटा और हाता के बिच सेटेलाइट सेंटर बनेगा , यहां पर वैसी ट्रेन के ठहराया जाएगा, जो टाटा में आकर दिन भर रुकी रहती हैं। जीएम ने कहा कि इस मार्ग पर आसनबनी,टाटा नगर, गोविंदपुर, आदित्यपुर, राज खरसांवा, मानी कुई, टुनिया लोटा पहाड़ बहलदा समेत अन्य स्टेशन पर लूप लाईन जरूरत के अनुसार बनाई जाएगी।

घाटशिला में जल्द रुकने लगेंगी कई ट्रेनें

जीएम ने कहा कि चाकुलिया बाड़ामाड़ा लाइन में ज्यादा लैंड फोरेस्ट का है। इसके क्लीयिरेंस में समय लग रहा है। इसका काम पूरा होते ही काम शीघ्र शुरू हो जाएगा। जीएम ने कहा कि सांसद द्वारा घाटशिला स्टेशन पर गीतांजली, मुंबई मेल, लालमाटी ट्रेन के ठहराव की मांग की गई है, उसका प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही ट्रेन का ठहराव होगा।

खड़गपुर से घाटशिला तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

इससे पूर्व दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने बुधवार को खड़गपुर स्टेशन से घाटशिला स्टेशन तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर, परिचालन व्यवस्था तथा चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। घाटशिला पहुंचने पर महाप्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत घाटशिला रेलवे स्टेशन में चल रहे विकास कार्यों और यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर में हो रहे निर्माण कार्यों, यात्री सुविधाओं के विस्तार एवं आधारभूत संरचना को बेहतर बनाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

जीएम ने संसद के साथ की‌ बैठक

इसके बाद महाप्रबंधक ने जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के साथ समन्वय बैठक की। बैठक में एजीएम- एसईआर सौमित्र मजूमदार, पीसीसीएम-एसईआर नवीन कुमार चंद्रा, सीपीआरओ-एसईआर ओम प्रकाश चरण, डीआरएम खड़गपुर ललित मोहन पांडेय, डीआरएम चक्रधरपुर तरुण हूरिया समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Read Also: Giridih Sex Racket Busted : फोन कॉल ने बचाई जुड़वां बहनों की जिंदगी, आखिर क्या है मामला, लिंक पर करें CLICK

Related Articles

Leave a Comment