Home » Jamshedpur sister’s murder case : दो बहनों की हत्या का खुलासा, रिटायर्ड RPF जवान गिरफ्तार

Jamshedpur sister’s murder case : दो बहनों की हत्या का खुलासा, रिटायर्ड RPF जवान गिरफ्तार

by Rohit Kumar
bihar-police-
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर के जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में 25 दिन पहले दो महिलाओं के शव बरामद होने के मामले का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया। पुलिस ने सेवानिवृत्त आरपीएफ जवान दीनाकांत ठाकुर को गिरफ्तार किया है। डीएसपी मुसाबनी संदीप भकत ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी दीनाकांत ने पैसों के विवाद के कारण दोनों बहनों की हत्या की और उनके शव को नदी में फेंक दिया था।

हत्या का कारण – पैसों का विवाद

डीएसपी संदीप भकत ने बताया कि मृतकों की पहचान पुष्पा दास (60) और प्रतिभा दास (45) के रूप में हुई थी। दोनों का पारिवारिक संबंध परसुडीह निवासी दीनाकांत ठाकुर से था। जांच में यह सामने आया कि दीनाकांत ने कई बार पुष्पा दास से पैसे उधार लिए थे। जब पुष्पा और प्रतिभा ने दीनाकांत से उधारी की रकम वापस मांगी, तो वह रकम लौटाने में असमर्थ था। इस दबाव के बाद दीनाकांत ने दोनों बहनों को 14 नवंबर को अपने घर बुलाया और वहां उनकी धारदार हथियार से हत्या कर दी।

शव छिपाने के लिए नदी में फेंका

हत्या के बाद आरोपी ने दोनों बहनों के शव को अपने वाहन में लादकर देर रात नरवा पुल के नीचे फेंक दिया, ताकि कोई सुराग न मिले। पुलिस ने तीन सप्ताह की मेहनत के बाद इस घटना का खुलासा किया।

पुलिस की अब अन्य संदिग्धों पर नजर

डीएसपी संदीप भकत ने कहा कि इस हत्या में केवल दीनाकांत ठाकुर ही शामिल नहीं है। पुलिस अब अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है और हत्या में प्रयुक्त वाहन और धारदार हथियार को जल्द बरामद करने की योजना बना रही है।

Related Articles