Home » Jamshedpur Women’s University: स्नातक काेर्स में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई, अब तक 2 हजार छात्राओं ने किया है अप्लाई

Jamshedpur Women’s University: स्नातक काेर्स में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई, अब तक 2 हजार छात्राओं ने किया है अप्लाई

by Rakesh Pandey
Jamshedpur Women's University
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर/Jamshedpur Women’s University: वीमेंस यूनिवर्सिटी जमशेदपुर में स्नातक (यूजी) चारवर्षीय व वोकेशनल कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। छात्राएं चांसलर पाेर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। इसकी अंतिम तिथि 25 मई है। ऐसे में आवेदन में सिर्फ 5 दिन शेष बचा है। विवि की ओर से छात्राें अपिल करते हुए कहा गया है कि जिन्हाेंने अभी तक आवेदन के लिए अप्लाईन नहीं किया है वे बचे हुए इन पांच दिनाें में आवेदन कर लें।

एडमिशन से संबंधित किसी भी सहायता के लिए यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में हेल्प डेस्क बनाया गया है। विवि का कहना है कि छात्राएं यहां आकर काेई भी जानकारी प्राप्त कर सकती हैं क्याेंकि उन्हीं की समस्याओं को ध्यान रखते हुए यह सुविधा शुरू की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार अभी तक करीब 2 हजार से अधिक छात्राओं ने अब तक आवेदन किया है। आने वाले दिनाें में इसमें और तेजी आने की संभावना है। वहीं स्नातक के साथ ही पीजी में भी नामांकन की प्रक्रिया चल रही है।

Jamshedpur Women’s University: इन काेर्स के लिए हाे रहा भरा जा रहा आवेदन फाॅर्म

यूनिवर्सिटी में स्नातक के लिए साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स के नियमित पाठ्यक्रम यानी भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, जूलोजी, बॉटनी, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल, गृह विज्ञान, दर्शनशास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, ओड़िया, बंग्ला, संस्कृत, संगीत, मनोविज्ञान तथा कॉमर्स में एडमिशन के लिए आवेदन लिया जा रहा है।

Jamshedpur Women’s University: वाेकेशनल के इन विषयाें के लिए भरा जा रहा आवेदन

वोकेशनल कोर्स के तहत बीबीए, बीसीए, बायोटेक, मास कॉम, सीएनडी, एमबीए, एमएलआइसी, बायोटेक, एमसीए एवं एमए इन योगिक साइंस में एडमिशन के लिए छात्राएं आवेदन कर सकती हैं।

Jamshedpur Women’s University: पीजी के लिए आवेदन की तिथि 31 अगस्त

यूजी के साथ ही विश्वविद्यालय में स्नातकाेत्तर (पीजी) काेर्साें में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हाे चुकी है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गयी है। छात्राएं चांसलर पाेर्टल के जरिए पीजी में दाखिले के लिए आनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

 

Read also:- बिना किताबाें के झारखंड के सरकारी स्कूलाें में 68 लाख बच्चे कर रहे पढ़ाई, विभाग ने कहा आदर्श आचार संहिता की वजह से नहीं हाे रहा किताबाें का वितरण

Related Articles