Home » JHARKHAND NEWS: सीएम ने जन-जागरूकता रथ को किया फ्लैग ऑफ, बोले-लोगों को बताई जाएगी झारखंड की 25 साल की उपलब्धियां

JHARKHAND NEWS: सीएम ने जन-जागरूकता रथ को किया फ्लैग ऑफ, बोले-लोगों को बताई जाएगी झारखंड की 25 साल की उपलब्धियां

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: मुख्यमंत्री आवासीय परिसर से मंगलवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जन-जागरूकता प्रचार वाहनों को फ्लैग ऑफ किया गया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये प्रचार वाहन राज्य के सभी जिलों, प्रखंड और गांवों में भ्रमण कर झारखंड की 25 वर्षों की उपलब्धियों बारे में जानकारी देंगे। इसके अलावा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का काम ये रथ करेंगे। मौके पर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक राजीव लोचन बख्शी सहित जनसंपर्क विभाग के पदाधिकारीगण व अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आदिवासी-मूलवासी के लिए गर्व का अवसर

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समस्त राज्यवासियों को रजत जयंती की शुभकामनाएं दी और कहा कि 25 वर्षों की यह यात्रा झारखंड के आत्मगौरव और उन्नति की गाथा है। उन्होंने कहा कि जिस संकल्पना के साथ यह राज्य बना था, उसे और गति देने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि रजत जयंती के साथ ही हम सभी भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती भी मनाएंगे जो झारखंड के आदिवासी-मूलवासी समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का अवसर है।

स्थानीय लोक-संस्कृति की दिखी झलक

कार्यक्रम के दौरान झारखंड की विविध संस्कृति, परंपरा और समृद्धि की मनमोहक झलकियां प्रस्तुत की गईं। पारंपरिक लोकनृत्य, लोकगीत और झारखंडी वाद्य यंत्रों की मधुर धुन ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। राज्य के कला, संस्कृति और लोकजीवन से जुड़े विभिन्न समूहों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से झारखंड की सांस्कृतिक विरासत और एकता के संदेश को उजागर किया। इस मौके पर दुमका के संताली बैंड सहित स्थानीय लोक कलाकारों ने सम्मोहक प्रस्तुति दी।

READ ALSO: RANCHI SADAR HOSPITAL NEWS: सदर हॉस्पिटल में होगी महिलाओं की DIGITAL MAMMOGRAPHY, खर्च करने होंगे इतने रुपये

Related Articles