Home » JHARKHAND CM NEWS: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना, जानें क्या कहा

JHARKHAND CM NEWS: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना, जानें क्या कहा

मंदिर के पुजारियों ने विधि-विधान से कराई पूजा

by Vivek Sharma
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां कामाख्या मंदिर में पूजा कर झारखंड की उन्नति, सुख-समृद्धि और उज्जवल भविष्य की कामना की।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को असम के गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर समस्त झारखंड वासियों की सुख, समृद्धि, शांति, उन्नति के अलावा उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मंदिर के पुजारियों ने पूरे विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई। मुख्यमंत्री ने माता रानी के चरणों में शीश झुकाकर नमन करते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण की प्रार्थना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि एक बार पुनः मुझे माता रानी के दरबार में आने का अवसर प्राप्त हुआ है। मां कामाख्या की कृपा से झारखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो यही मेरी कामना है।

READ ALSO: JHARKHAND HEALTH NEWS: वर्ल्ड हेल्थ डे पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कर दी घोषणा, राज्य के लोगों को…

Related Articles

Leave a Comment