Home » RANCHI NEWS: सुषमा बड़ाइक पर हमला मामले में सुनवाई पूरी, एचसी ने फैसला सुरक्षित रखा

RANCHI NEWS: सुषमा बड़ाइक पर हमला मामले में सुनवाई पूरी, एचसी ने फैसला सुरक्षित रखा

13 दिसंबर 2022 को सहजानंद चौक के पास हुआ था जानलेवा हमला

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: सोमवार को हाई कोर्ट में 2005 में तत्कालीन आईजी पीएस नटराजन पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली सुषमा बड़ाइक पर हुए हमले के मामले में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। यह सुनवाई मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ में हुई। गौरतलब है कि सुषमा बड़ाइक पर 13 दिसंबर 2022 को रांची के सहजानंद चौक के पास जानलेवा हमला हुआ था। उस समय वह कोर्ट जा रही थीं। इस घटना ने पूरे राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए झारखंड हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया था और 2022 में ही कड़ी आपत्ति जताते हुए सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आदेश दिया था। कोर्ट के निर्देश के बाद रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हमले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अब इस मामले में सुनवाई पूरी हो चुकी है और कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

READ ALSO: http://Seraikela News : कुकड़ू में हाथी का कहर, ग्रामीण की मौत के बाद सड़क जाम, मुआवजा और सुरक्षा को लेकर उग्र प्रदर्शन

Related Articles

Leave a Comment