Home » West Singhbhum Workers : तमिलनाडु गैस रिसाव से रेस्क्यू किए गए पश्चिमी सिंहभूम के 14 श्रमिकों की सुरक्षित घर वापसी

West Singhbhum Workers : तमिलनाडु गैस रिसाव से रेस्क्यू किए गए पश्चिमी सिंहभूम के 14 श्रमिकों की सुरक्षित घर वापसी

by Rajeshwar Pandey
West Singhbhum Workers
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में हुए अमोनिया गैस रिसाव हादसे से प्रभावित झारखंड स्थित पश्चिमी सिंहभूम जिले के 14 श्रमिकों को सुरक्षित वापस लाया जा रहा है। जिला प्रशासन ने सभी की रेल मार्ग से घर वापसी सुनिश्चित की है।जानकारी के अनुसार, ये सभी श्रमिक तिरुवल्लूर में काम कर रहे थे, जहां अमोनिया गैस रिसाव की घटना हुई थी। हादसे के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी श्रमिकों का रेस्क्यू किया। अब इन्हें विशेष व्यवस्था के तहत रेल मार्ग से जिले में वापस लाया जा रहा है।

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सभी 14 श्रमिक ट्रेन से राउरकेला पहुंचेंगे। राउरकेला से दूसरी ट्रेन के जरिए वे चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। चक्रधरपुर पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से विशेष वाहनों की व्यवस्था की गई है। इन्हीं वाहनों से सभी श्रमिकों को उनके गांव और घर तक सुरक्षित पहुंचाया जाएगा।

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि श्रमिकों की सुरक्षित वापसी के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। जिला प्रशासन ने कहा है कि जिले के बाहर काम कर रहे श्रमिकों की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। तमिलनाडु प्रशासन से समन्वय कर सभी श्रमिकों को सुरक्षित निकाला गया। उनके परिजनों को भी लगातार सूचना दी जा रही है। घर वापसी कर रहे श्रमिकों ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद वे डरे हुए थे, लेकिन प्रशासन की मदद से वे सुरक्षित अपने घर लौट रहे हैं। जिले में श्रमिकों के परिजन भी उनके लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Read Also- DD Bar Murder Case LIVE : हिमांशु सिंह हत्याकांड में नया विवाद : तड़के 3 बजे पोस्टमार्टम, परिजन बोले- हमें सूचना तक नहीं मिली

Related Articles

Leave a Comment