Home » Jharkhand State Information Commission : लोक भवन में चार नए सूचना आयुक्तों ने ली शपथ, झारखंड राज्य सूचना आयोग हुआ पूर्ण रूप से सक्रिय

Jharkhand State Information Commission : लोक भवन में चार नए सूचना आयुक्तों ने ली शपथ, झारखंड राज्य सूचना आयोग हुआ पूर्ण रूप से सक्रिय

by Nikhil Kumar
Jharkhand State Information Commission
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड की राजधानी रांची स्थित लोक भवन में बुधवार को झारखंड राज्य सूचना आयोग के नवनियुक्त चार सूचना आयुक्तों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, अमूल्य नीरज खलखो और शिवपूजन पाठक को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के साथ ही झारखंड राज्य सूचना आयोग पूर्ण रूप से सक्रिय हो गया है। लंबे समय से सूचना आयुक्तों के पद रिक्त रहने के कारण आयोग में लंबित मामलों के निष्पादन पर असर पड़ रहा था। अब चारों सूचना आयुक्तों के कार्यभार संभालने से सूचना के अधिकार (आरटीआई) से जुड़े मामलों के निस्तारण में तेजी आने की उम्मीद है। समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी समेत राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Read Also- Chaibasa Hindi News : सेल के किरीबुरू और मेघाहातुबुरु खदान क्षेत्रों में हाथियों का आतंक, ड्रोन से निगरानी शुरू

Related Articles

Leave a Comment