Home » Chaibasa Drowning Case : इचा नदी घाट पर नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत

Chaibasa Drowning Case : इचा नदी घाट पर नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत

स्थानीय ग्रामीणों ने नदी में डूबते मधुसूदन को बाहर निकाला व आनन-फानन में लेकर सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

by Rajeshwar Pandey
woman-jumps-into-pond-with-three-innocent-children-mother-in-law-takes-terrible-step-after-13th-mourning-spread-in-the-village UP
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा। राजनगर थाना क्षेत्र के कुजु नदी स्थित इचा नदी घाट पर रविवार सुबह स्नान करने के दौरान एक 39 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मधु नायक के रूप में हुई है, जो पोटका के हल्दीपोखर गुडभांगा गांव का निवासी था। परिजनों के अनुसार मधुसूदन नायक शुक्रवार को राजनगर के इच्छा गांव स्थित अपने मामा के घर शादी समारोह में शामिल होने आया था। रविवार सुबह करीब 9:30 बजे वह स्नान करने के लिए कुजु नदी के इचा घाट गया था।

घाट पर नहा रहे अन्य लोगों ने शोर मचाकर दी ग्रामीणों को सूचना

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मधुसूदन नहाते समय नदी के बीच में तैरने चला गया। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। घाट पर नहा रहे अन्य लोगों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने तुरंत नदी में उतरकर उसे बाहर निकाला। ग्रामीण आनन-फानन में मधुसूदन को लेकर सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

शादी वाले घर में पसरा मातम

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस हादसे के बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read Also- Chaibasa News : मटकोम बेड़ा में 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Comment