
Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के आकाशदीप प्लाजा के पास सोमवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया।
गौरतलब है कि बाइक सवार आकाशदीप प्लाजा के समीप से गुजर रहा था। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के कारण बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा। इसी बीच पीछे से आ रहे एक बड़े वाहन का पिछला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद दुर्घटना में शामिल वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस की कोशिश है कि कैमरों की मदद से हादसे में शामिल वाहन की पहचान कर उसके चालक तक पहुंचा जा सके।
मृतक का नाम अनिल मोदक है। वह पश्चिम बंगाल के पुरुलिया का रहने वाला था। वह जमशेदपुर में एक कंपनी में सुपरवाइजर था। सिदगोड़ा थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजन मंगलवार को सुबह आएंगे। इसके बाद लाश का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
शव को एमजीएम अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। पुलिस आसपास के थानों से भी संपर्क कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
Read Aslo: Jamshedpur Accident : मानगो में ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल

