Home » Jamshedpur Accident : मानगो में ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल

Jamshedpur Accident : मानगो में ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल

मानगो से डिमना चौक जाने के दौरान हुआ हादसा, दोनों घायलों को एमजीएम अस्पताल से रिम्स किया गया रेफर

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत मानगो में उलीडीह ओपी क्षेत्र स्थित मून सिटी कॉलोनी के पास रविवार को देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में करीब 55 वर्षीय शमशेर की पहचान हुई है, जो कपाली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं, दूसरे घायल की उम्र करीब 40 वर्ष है, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

गौरतलब है कि दोनों व्यक्ति स्प्लेंडर बाइक से मानगो की ओर से डिमना चौक जा रहे थे। इसी दौरान मून सिटी के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। उनके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। शुभम राज और उनके साथियों ने तत्काल दोनों घायलों को टोटो की मदद से एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।

एमजीएम अस्पताल में दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को रिम्स, रांची रेफर कर दिया।

इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद उलीडीह पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस दुर्घटना में शामिल ट्रक और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है। साथ ही, घायल दूसरे व्यक्ति की पहचान कराने का प्रयास जारी है। पुलिस फिलहाल हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।

Read also – Seraikela Murder : संपत्ति विवाद में पोते ने रॉड से वार कर की दादी की हत्या

Related Articles

Leave a Comment