Home » Garhwa Son River incident : सोन नदी में डूबी दो छात्राओं में जूली का शव बरामद, खुशबू की तलाश जारी

Garhwa Son River incident : सोन नदी में डूबी दो छात्राओं में जूली का शव बरामद, खुशबू की तलाश जारी

by Rakesh Pandey
Garhwa Son River incident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिला अंतर्गत केतार थाना क्षेत्र के पाचाडुमर गांव के समीप सोन नदी में सोमवार की सुबह डूबी दो छात्राओं में से जूली कुमारी (14) का शव मंगलवार को बरामद कर लिया गया। वहीं, दूसरी छात्रा खुशबू कुमारी (14) की तलाश अब भी जारी है। शव बरामद होने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर मौजूद जूली के स्वजनों में कोहराम मच गया।
बताया गया कि सोमवार को सोन नदी में स्नान करने के दौरान तीन छात्राएं मोबाइल फोन से सेल्फी लेने के दौरान गहरे पानी में चली गई थीं। स्थानीय लोगों ने प्रिया कुमारी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था, जबकि जूली कुमारी और खुशबू कुमारी तेज धारा में बहकर लापता हो गई थीं। इसके बाद से ही स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों द्वारा दोनों की तलाश की जा रही थी।

मंगलवार को सोन नदी में तलाशी अभियान के दौरान जूली का शव नदी से बरामद कर लिया गया। जूली छाताकुंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में कक्षा दसवीं की छात्रा थी। उसके पिता अरुण प्रसाद उर्फ बबलू हैं। वहीं, खुशबू कुमारी कक्षा नौवीं की छात्रा है और उसके पिता गिरवर ठाकुर हैं।

घटना के बाद से प्रशासन की निगरानी में नदी में लगातार खोजबीन की जा रही है। तेज बहाव और नदी की गहराई के कारण खुशबू की तलाश में परेशानी आ रही है। स्थानीय गोताखोर नदी के आसपास के क्षेत्रों में तलाश अभियान चला रहे हैं। मौके पर थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी सहित प्रशासन के कई लोग मौजूद हैं। सबको खुशबू को मिलने का इंतजार है।

Read Also- Ranchi News : विधानसभा घेराव के बाद प्रशासन की प्रेसवार्ता, डीसी बोले- छात्रों का प्रदर्शन शांतिपूर्ण, कुछ तत्वों ने बिगाड़ा माहौल

Related Articles