Home » Parsudih Police Raid : रेलवे हॉस्पिटल के पास ड्रग्स रैकेट का खुलासा, दो किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Parsudih Police Raid : रेलवे हॉस्पिटल के पास ड्रग्स रैकेट का खुलासा, दो किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

फरार आरोपी की तलाश में जुगसलाई में दबिश दे रही पुलिस

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshsedpur drugs peddler Arrested
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : परसुडीह थाना पुलिस ने कीताडीह रेलवे हॉस्पिटल के पीछे छापामारी कर एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ड्रग पेडलर का नाम शेख यासीन उर्फ बब्बन है। उसकी उम्र 35 वर्ष बताई जा रही है। शेख यासीन के पास से पुलिस ने 2.070 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बता रहे हैं कि शेख यासीन गांजे की तस्करी करता है और यह गांजा वह सप्लाई करने के लिए ले जा रहा था।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शेख यासीन अवैध रूप से गांजा बेच रहा है और वह रेलवे हॉस्पिटल के पास मौजूद है। पुलिस ने छापामारी की कि पुलिस को देखते ही एक युवक वहां से भाग खड़ा हुआ। लेकिन, शेख यासीन पकड़ा गया। शेख यासीन ने पूछताछ में बताया कि जो युवक फरार हुआ है। उसका नाम शेख अशफाक है। शेख अशफाक जुगसलाई के महतो पाड़ा रोड का रहने वाला है। पुलिस अशफाक की तलाश में जुट गई है। शेख यासीन से पूछताछ की जा रही है कि वह यह गांजा कहां से खरीद कर लाता है। पुलिस गांजा के नेटवर्क को तोड़ने में लगी हुई है।

मानगो के डिमना चौक स्थित मटन शॉप पर मारपीट

मानगो थाना क्षेत्र के डिमना चौक स्थित मटन शॉप पर मारपीट हुई है। मारपीट में सिदगोड़ा के बाबूडीह ग्वाला बस्ती के रहने वाले पिंटू महतो घायल हुए हैं। पिंटू महतो के आवेदन पर पुलिस ने डिमना बस्ती के रहने वाले साजन मिश्रा, रोहित सट्टेबाज और दिव्यांशु समेत 8 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Read also The Photon News Exclusive : उम्मीदवार को एक के बाद जुड़वां बच्चा है तो गिने जाएंगे तीन, जानें आयोग ने क्यों उलटा पुराना नियम : Jharkhand Nagar Nikay Election

Related Articles

Leave a Comment