रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली विभागीय समीक्षा बैठकों के कार्यक्रम में राज्य सरकार ने आंशिक संशोधन किया है। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने मंगलवार को संशोधित कार्यक्रम जारी करते हुए नई तिथियों की घोषणा की।
अपर सचिव अखिलेश कुमार सिन्हा द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी समीक्षा बैठकें रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में संबंधित विभागों की योजनाओं, उपलब्धियों और लंबित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
संशोधित कार्यक्रम के तहत 6 जुलाई को पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, 8 जुलाई को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, 9 जुलाई को ऊर्जा विभाग, 13 जुलाई को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग तथा 14 जुलाई को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की समीक्षा होगी।
इसी क्रम में 17 जुलाई को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग तथा सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। वहीं 20 जुलाई को उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग और 23 जुलाई को गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के साथ-साथ कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की समीक्षा मुख्यमंत्री करेंगे।
Read Also: Ranchi News: सिमडेगा का आम्रपाली आम पहुंचा लंदन, मुख्यमंत्री ने की पहल की सराहना

