गोमिया : झारखंड के बेरमो से हजारीबाग जा रही एक सवारी बस रविवार शाम को विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के नेरकी के पास पलट गई। इस हादसे में मौके पर ही तीन सवारियों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसा बस के टायर ब्लास्ट हो जाने के कारण हुआ। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया। घायलों को गोमिया और विष्णुगढ़ अस्पताल में भर्ती किया गया है। बस पलटने से एक यात्री बस के नीचे दब गया। मृतकों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बताते हैं कि बस चालक काफी स्पीड में बस चला रहा था। इसी के चलते यह हादसा हुआ है।
428

