Home » RANCHI NEWS : झारखंड कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई महासभा की नई कार्यकारिणी का गठन, दीनानाथ गुप्ता कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

RANCHI NEWS : झारखंड कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई महासभा की नई कार्यकारिणी का गठन, दीनानाथ गुप्ता कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : झारखंड प्रदेश कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई महासभा के आजीवन अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने महासभा के संचालन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने कार्यकारी अध्यक्ष पद पर दीनानाथ गुप्ता (अधिवक्ता), प्रदेश महामंत्री बिरेंद्र प्रसाद और प्रदेश कोषाध्यक्ष के रूप में दिलीप कुमार को मनोनीत किया। यह निर्णय महासभा के प्रति उनके समर्पित कार्यों को देखते हुए लिया गया। 13 जुलाई 2025 को महर्षि मोदन सेन जी महाराज की जयंती सह पारिवारिक मिलन समारोह एवं कमेटी पुनर्गठन कार्यक्रम में राजकुमार गुप्ता ने बढ़ती उम्र व स्वास्थ्य कारणों से अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर कमेटी को भंग किया था। लेकिन, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद और स्वजातीय बंधुओं की उपस्थिति में सर्वसम्मति से उन्हें पुनः आजीवन अध्यक्ष चुन लिया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को कमेटी विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी गई। मौके पर सभी को बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

Related Articles