Home » Bahragora Bomb : स्वर्णरेखा नदी में मिले बम के बारे में सेना को दी गई सूचना, जल्द शुरू होगी निष्क्रिय करने की प्रक्रिया

Bahragora Bomb : स्वर्णरेखा नदी में मिले बम के बारे में सेना को दी गई सूचना, जल्द शुरू होगी निष्क्रिय करने की प्रक्रिया

Bahragora Bomb : लगातार बम मिलने से दहशत में हैं ग्रामीण, अलर्ट मोड पर है स्थानीय पुलिस प्रशासन

by Rajesh Choubey
Bahragora Bomb Found in Swarnarekha River, Army Alerted
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bahragora : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी इन दिनों किसी युद्ध क्षेत्र जैसी दहशत का माहौल बन गया है। यहां बुधवार की रात नदी के गर्भ से एक और विनाशकारी बम बाहर निकलने के बाद पूरे क्षेत्र में ‘रेड अलर्ट’ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। यह केवल एक बम नहीं, बल्कि द्वितीय विश्व युद्ध की वह सोई हुई तबाही है जो दशकों बाद फिर से जाग रही है। इससे डरे-सहमे ग्रामीणों को अब अपने ही घरों के पास मौत का साया नजर आने लगा है। पुलिस ने बम मिलने की सूचना सेना को दी है। बताया जा रहा है कि जल्द ही सेना के जवान बहरागोड़ा पहुंचेंगे और इस बम को भी डिफ्यूज करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

पुलिस ने बम के पास बनाया सुरक्षा घेरा

पुलिस प्रशासन ने तत्काल घेराबंदी कर बम के पास सुरक्षा घेरा तो बना दिया है, लेकिन ग्रामीणों की यह मांग जोर पकड़ रही है कि पूरी नदी की विशेष जांच कराई जाए, क्योंकि पानी के भीतर ऐसे और भी ‘बम’ दबे हो सकते हैं। थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने साफ कर दिया है कि जब तक बम निरोधक दस्ता इसे डिफ्यूज नहीं कर देता, तब तक खतरा टला नहीं है; उन्होंने ग्रामीणों को सख्त लहजे में आगाह किया है कि इस घातक बम के पास जाना अपनी जान को जोखिम में डालने जैसा है, क्योंकि यह पुराना बारूद किसी भी वक्त बड़ी अनहोनी को अंजाम दे सकता है।

Read Also: Ghatshila News: ट्रेज़री घोटाले के बाद DC अलर्ट, घाटशिला उप कोषागार का निरीक्षण कर वित्तीय अनुशासन पर दिया जोर

Related Articles