Home » जमशेदपुर में कपाली नाला पर एक करोड़ एक लाख रुपए की लागत से बनेगा पुल, विधायक सरयू राय ने किया शिलान्यास

जमशेदपुर में कपाली नाला पर एक करोड़ एक लाख रुपए की लागत से बनेगा पुल, विधायक सरयू राय ने किया शिलान्यास

लंबे समय से स्थानीय नागरिक इस पुल की मांग कर रहे थे। शिलान्यास होते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और उम्मीद जताई गई कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को मानगो के जाकिरनगर ओवैस करनी मस्जिद के पास कपाली नाला पर पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।इस पुल का निर्माण ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल की ओर से लगभग 1 करोड़ 1 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।

लंबे समय से स्थानीय नागरिक इस पुल की मांग कर रहे थे। शिलान्यास होते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और उम्मीद जताई गई कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।इस पुल के बन जाने के बाद मानगो और कपाली में आवागमन सुगम हो सकेगा। इलाके के लोग कई साल से पुल के निर्माण की मांग कर रहे थे। अब यह पुल धरातल पर उतरने जा रहा है। यह पुल पूर्वी सिंहभूम जिले के मानगो और सरायकेला खरसावां जिले के कपाली को जोड़ेगा।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि पप्पू सिंह, पिंटू सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, इसरार खान, इसराइल अंसारी, मनोज शर्मा, संतोष भगत, कुलविंदर सिंह पन्नू, वीरु सिंह, प्रवीण सिंह, बाला प्रसाद, भोला सिंह, वैभव सिंह, छट्ठू रावत, नीरू सिंह, ब्रजकिशोर सिंह, फातिमा शाहीन, निसार, फिरोज खान, लटन, शाकिर, संजू सहित मस्जिद कमेटी के मोहम्मद इजहार, मोहम्मद इरशाद, सैफ अली, रहमत अली समेत कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles