Home » चाकुलिया में दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर के बाद लगी आग, चालक बाल-बाल बचे

चाकुलिया में दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर के बाद लगी आग, चालक बाल-बाल बचे

हादसे के समय एक ट्रेलर बहरागोड़ा से चाकुलिया की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा चाकुलिया से बहरागोड़ा की दिशा में आ रहा था।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। चाकुलिया-मटिहाना मुख्य सड़क पर दिघी गांव के पास दो ट्रेलरों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई और कुछ ही देर में ट्रेलर धू-धू कर जलने लगे।

हादसे के समय एक ट्रेलर बहरागोड़ा से चाकुलिया की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा चाकुलिया से बहरागोड़ा की दिशा में आ रहा था। टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों वाहनों के चालकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे उनकी जान बच गई।

घटना में ट्रेलर संख्या PB10KK3719 के चालक करमचंद तथा ट्रेलर संख्या WB37E5113 के चालक बिहार निवासी लालू यादव घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

सूचना मिलते ही चाकुलिया पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के दौरान सड़क पर कुछ समय तक यातायात बाधित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Read also – Jamshedpur Dalma News: दलमा में बाघों की तलाश के लिए लगाए गए 250 कैमरा ट्रैप, पहले लगे थे 50

Related Articles