Home » Jharkhand Accident: खूंटी और धनबाद में सड़क हादसों में दो की मौत, विरोध में सड़क जाम

Jharkhand Accident: खूंटी और धनबाद में सड़क हादसों में दो की मौत, विरोध में सड़क जाम

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी/धनबाद : खूंटी एवं धनबाद में मंगलवार को हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। धनबाद के सुदामडीह थाना क्षेत्र में हादसे में बाइक सवार की मौत के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

खूंटी-रांची मुख्य सड़क स्थित हुटार चौक के पास मंगलवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार परिमल कुमार सांगा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और रांची- खूंटी मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार परिमल कुमार सांगा बाइक से जियरप्पा की ओर से खूंटी आ रहा था। इसी दौरान खूंटी की ओर जा रहे एक टैंकर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक टैंकर के अंदर फंस गई और उसका एक पहिया अलग होकर दूर जा गिरा। हादसे में युवक सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद टैंकर सड़क के बीचों-बीच खड़ा रहा, जिससे एनएच पर वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करने में जुट गई।

हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम

धनबाद के सुदामडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार को हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार कांड्रा निवासी 45 वर्षीय रंजीत डे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों की मांग थी कि मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए। सड़क जाम होने से इलाके में यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और हाइवा वाहन को रोक लिया। इसके बाद मामले की सूचना सुदामडीह थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सुदामडीह थाना प्रभारी आकृष्ट अमन दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान सड़क पर सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो चुके थे। पुलिस ने लोगों को समझाकर सड़क खाली कराने का कई बार प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोग मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर ही बैठे रहे और जाम जारी रखा।

Read Also : Fuel Saving: हाईकोर्ट के जज साइकिल से पहुंचे Court; दिल्ली के मंत्री ने मेट्रो व ई-रिक्शा में की सवारी

Related Articles

Leave a Comment