Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर के सूर्य मंदिर में योग कार्यक्रम, रघुवर दास ने कहा- प्रतिदिन आधा घंटा योग करें

Jamshedpur News : जमशेदपुर के सूर्य मंदिर में योग कार्यक्रम, रघुवर दास ने कहा- प्रतिदिन आधा घंटा योग करें

by Mujtaba Haider Rizvi
Raghubar Das
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में सूर्य मंदिर समिति की ओर से विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व राज्यपाल एवं सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने भाग लेकर योग के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की शुरुआत योग गुरु अखिलेश चौधरी ने सूक्ष्म योग से कराई। इसके बाद प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार, वृक्षासन, ताड़ासन सहित कई महत्वपूर्ण योगासन कराए गए। बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए रघुवर दास ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से वर्ष 2015 में योग को वैश्विक पहचान मिली और आज पूरी दुनिया 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मना रही है।

उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक और बौद्धिक संतुलन के लिए भी बेहद आवश्यक है। योग के माध्यम से व्यक्ति अपने तन, मन और मस्तिष्क को स्वस्थ रख सकता है। स्वस्थ नागरिकों के बल पर ही एक सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण संभव है।

रघुवर दास ने सभी देशवासियों से प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा योग करने की अपील करते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कुंजी है।

Read Also- Khunti News : खूंटी में पुलिस-PLFI में मुठभेड़, एरिया कमांडर घायल, छह उग्रवादी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Comment