Kodarma: कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र में रविवार को दो नाबालिगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताते हैं कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार को इसकी जानकारी होने पर दोनों के परिवार के लोगों ने उन्हें डांटा-फटकारा था और पढ़ाई पर फोकस करने की हिदायत दी थी।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेजा
बताते हैं कि इसी डांट-फटकार के बाद दोनों ने अलग-अलग अपने-अपने घरों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और अलग-अलग दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जांच की जा रही है। घटना डोमचांच थाना क्षेत्र के तेतरियाडीह और बेहराडीह की है।
सामने आ रहे हैं परिजनों के विरोधाभाषी बयान
बताते हैं कि तेतरियाडीह का रहने वाला कक्षा 11 का छात्र बड़ाडीह की कक्षा 10 की छात्रा से प्रेम करता था। दोनों के बीच एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच कुछ दिन पहले इसकी भनक परिवार वालों को लग गई। इस पर दोनों के ऊपर बंदिशें लगाई गईं। इसी के चलते आत्महत्या की यह घटना हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों के बयान लिए गए हैं। कुछ विरोधाभासी तथ्य सामने आए हैं। इनको खंगाला जा रहा है। सभी एंगल से मामले की जांच हो रही है। जांच के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
Read Also- Rajmahal Murder : राजमहल में टोटो चलाने के विवाद में ड्राइवर की धारदार हथियार से वार कर हत्या

