Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर में 24 मई को होगी राज्य योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप, अंशु सरकार बने कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष

Jamshedpur News : जमशेदपुर में 24 मई को होगी राज्य योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप, अंशु सरकार बने कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष

नई समिति को डब्ल्यूएफएफ योगासना इंटरनेशनल के अध्यक्ष शिवम भादुरिया और ऑर्गनाइजिंग डायरेक्टर रितु रावत ने शुभकामनाएं दीं।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : झारखंड के जमशेदपुर में 24 मई 2026 को आयोजित होने वाली राज्य योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासन स्पोर्ट्स (डब्ल्यूएफएफवाईएस) के झारखंड चैप्टर की ओर से प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया है।बैठक में अंतरराष्ट्रीय योग गुरु अंशु सरकार को संगठन का अध्यक्ष बनाया गया। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता इंद्रजीत घोष को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा अंजना कुमारी सिंह और विश्वजय चौधरी को उपाध्यक्ष, इंद्रजीत चक्रवर्ती को महासचिव, एमके शर्मा को कोषाध्यक्ष और जगदीश सिंह को सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

नई समिति को डब्ल्यूएफएफ योगासना इंटरनेशनल के अध्यक्ष शिवम भादुरिया और ऑर्गनाइजिंग डायरेक्टर रितु रावत ने शुभकामनाएं दीं।नवनियुक्त अध्यक्ष अंशु सरकार ने मंगलवार को कहा कि आयोजन को सफल और भव्य बनाने के लिए जल्द ही सभी पदाधिकारियों के बीच जिम्मेदारियों का वितरण किया जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।चैंपियनशिप का आयोजन 24 मई को कदमा स्थित आंध्रा एसोसिएशन इंग्लिश स्कूल के सभागार में किया जाएगा, जो कदमा गणेश पूजा मैदान के समीप स्थित है।

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए 20 मई तक आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।राज्य के विभिन्न जिलों से योग खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। आयोजन में सरकार योगा एकेडमी सहयोगी संस्था की भूमिका निभाएगी। वहीं प्रसाद नंदी को मुख्य निर्णायक और गौरांग सरकार को मुख्य पर्यवेक्षक बनाया गया है। आयोजकों का मानना है कि यह प्रतियोगिता झारखंड में योगासन खेल को नई पहचान देने के साथ युवाओं को योग के प्रति जागरूक और प्रेरित करेगी।

Related Articles

Leave a Comment