Home » BEd-MEd Spot Admission : बीएड-एमएड सत्र 2025-27 में स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, कोल्हान यूनिवर्सिटी ने नियुक्त किए विश्वविद्यालय प्रतिनिधि

BEd-MEd Spot Admission : बीएड-एमएड सत्र 2025-27 में स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, कोल्हान यूनिवर्सिटी ने नियुक्त किए विश्वविद्यालय प्रतिनिधि

BEd-MEd Spot Admission : स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया कोल्हान यूनिवर्सिटी ने नामांकन प्रक्रिया की निगरानी के लिए विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों की नियुक्ति की है।

by Dr. Brajesh Mishra
Kolhan University inter fund
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : झारखंड में बीएड, एमएड और बीपीएड कोर्स के सत्र 2025-27 के लिए काउंसिलिंग के बाद भी बड़ी संख्या में सीटें रिक्त रह गई हैं। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद के अनुसार, राज्य में कुल 13,600 बीएड सीटों में से 2,947, 700 एमएड सीटों में से 507 और 350 बीपीएड सीटों में से 199 सीटें खाली हैं।

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के निर्देश पर रिक्त सीटों को भरने के लिए स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया शुरू की गई है। वेटिंग लिस्ट (डीम्ड) अभ्यर्थी मेरिट और आरक्षण नियमों का पालन करते हुए इच्छुक कॉलेजों में सीधे आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को 7 दिनों में आवेदन करना होगा, जिसके बाद कॉलेज मेरिट के आधार पर नामांकन करेंगे।

कोल्हान विश्वविद्यालय ने प्रवेश प्रक्रिया की निगरानी के लिए 16 कॉलेजों में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि नियुक्त किए हैं।

कॉलेज वार नियुक्त प्रतिनिधि

  • रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, गितिलता : डॉ. दीपांजय श्रीवास्तव, सहायक प्रोफेसर, दर्शनशास्त्र विभाग, एलबीएसएम कॉलेज
  • इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन, सरायकेला-खरसावां : डॉ. प्रकाश सरकार, सहायक प्रोफेसर, भौतिकी विभाग, केएस कॉलेज
  • मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, चक्रधरपुर : डॉ. श्रीनिवास कुमार, प्राचार्य प्रभारी, जेएलएन कॉलेज
  • श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जमशेदपुर : डॉ. दारा सिंह गुप्ता, एचओडी (प्रभारी), वनस्पति विज्ञान विभाग केयू
  • जमिनी कांत बीएड कॉलेज, सालबनी : डॉ. नरेश कुमार, प्राचार्य प्रभारी, एबीएम कॉलेज, जमशेदपुर
  • डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जमशेदपुर : डॉ. अरविंद सिंह, सहायक प्रोफेसर, इतिहास विभाग, टाटा कॉलेज, चाईबासा
  • करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर : डॉ. प्रभात कुमार सिंह, सहायक प्रोफेसर, सांख्यिकी विभाग, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज
  • एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, आसनबनी : डॉ. अनिल चंद्र पाठक, सहायक प्रोफेसर, वाणिज्य विभाग, वर्कर्स कॉलेज
  • स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सालबनी : डॉ. बाल कृष्ण बेहरा, प्राचार्य प्रभारी, बहरागोड़ा कॉलेज, बहरागोड़ा
  • आशु किस्कू मेमोरियल एंड रबी किस्कू टीचर्स ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, चांडिल : डॉ. राजेंद्र भारती, प्रॉक्टर, कोल्हान विश्वविद्यालय
  • जमिनी कल्याणी महतो कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड कॉमर्स, सालबनी : डॉ. नरेश कुमार, प्राचार्य प्रभारी, एबीएम कॉलेज
  • महिला कॉलेज, चाईबासा : डॉ. टी.के. खानराह, एसोसिएट प्रोफेसर, बांग्ला-सह-डीन मानविकी, केयू
  • को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर : डॉ. एसके गोराई, सहायक प्रोफेसर, भौतिकी विभाग, जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज
  • ग्रेजुएट कॉलेज जमशेदपुर : डॉ. मौसमी पॉल, सहायक प्रोफेसर, अंग्रेजी विभाग, एलबीएसएम कॉलेज
  • बहरागोड़ा कॉलेज, बहरागोड़ा : डॉ. आरके चौधरी, प्राचार्य प्रभारी, घाटशिला कॉलेज, घाटशिला
  • एमएड विभाग, कोल्हान विश्वविद्यालय : डॉ. मीनाक्षी मुंडा, एचओडी (प्रभारी) मानवविज्ञान, केयू

Read Also: RANCHI NEWS: RU ने पीजी वोकेशनल और सेल्फ फाइनेंस कोर्स में नामांकन को लेकर जारी किया नोटिफिकेशन

Related Articles