Home » Jamshedpur news : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन पर मिला सम्मान पत्र

Jamshedpur news : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन पर मिला सम्मान पत्र

पश्चिम बंगाल के शीर्ष नेतृत्व ने दिनेश कुमार के प्रति जताया आभार

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में संगठनात्मक दायित्वों के सफल निर्वहन एवं पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए भारतीय जनता पार्टी, पश्चिम बंगाल के शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रशंसा एवं शुभकामना पत्र प्रदान किया गया।

यह पत्र पश्चिम बंगाल के माननीय मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी एवं भाजपा पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य द्वारा संयुक्त रूप से प्रेषित किया गया है। पत्र में पश्चिम बंगाल के ग्रामीण एवं दूरदराज़ क्षेत्रों में कठिन परिस्थितियों के बीच संगठन को मजबूत करने, पार्टी की विचारधारा का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा विधानसभा चुनाव में विजय सुनिश्चित करने में दिनेश कुमार की सक्रिय भूमिका की सराहना की गई है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि दिन-रात अथक परिश्रम, संगठन के प्रति समर्पण एवं कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर किए गए प्रयास भाजपा की ऐतिहासिक विजय की मजबूत नींव साबित हुए।

इस अवसर पर दिनेश कुमार ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी एवं भाजपा पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि उन सभी समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान है जिन्होंने “राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि” की भावना के साथ निस्वार्थ भाव से कार्य किया।

उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व का यह स्नेह, विश्वास एवं सम्मान उन्हें भविष्य में भी संगठन और राष्ट्रहित में और अधिक समर्पण एवं ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।

Related Articles

Leave a Comment