Home » लोहरदगा: सेन्हा नदी में नहाने उतरे 11वीं के चार छात्रों में तीन डूबे, तलाश के लिए चलाया जा रहा अभियान

लोहरदगा: सेन्हा नदी में नहाने उतरे 11वीं के चार छात्रों में तीन डूबे, तलाश के लिए चलाया जा रहा अभियान

घटना सेन्हा थाना क्षेत्र के नंदगांव कोयल नदी भड़गांव इलाके में घटी है। मधुसूदन लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के चारों छात्र कोयल नदी में नहाने के लिए निकले थे। नदी में उतरने के बाद नहाने के क्रम में तीन बच्चे गहरे पानी में डूब गए।

by Rakesh Pandey
bihar-news-4-people-of-same-family-died-drowned-in-bagmati-river-in-sitamarhi- bihar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा : बच्चों की मौज-मस्ती कई बार परिवार के लोगों पर कहर बनकर टूटती है। लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के नंदगांव कोयल नदी में नहाने के लिए तीन बच्चे पहुंचे। पानी में उतरने के बाद गहराई में चले जाने के कारण तीन स्कूली छात्र डूब गए। इस हृदयविदारक घटना की जानकारी पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखत नदी के किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सेन्हा थाना पुलिस मौके पर पहुं गई।

तलाश जारी, परिजनों को बुरा हाल

कोयल नदी से तीनों छात्रों की सकुशल बरामदगी को लेकर राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद छात्रों के स्वजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। छात्रों के परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर मौजूद लोग परिवारवालों को ढांढस बंधा रहे हैं। छात्रों की तलाशी के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। चारों लड़के स्कूटी से नंदगांव पहुंचे थे। चारो नहाने के लिए नदी में उतरे थे।

मधुसूदन इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के हैं छात्र


बताया जा रहा है कि चारों छात्र मधुसूदन लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के हैं। ये सभी कोयल नदी में नहाने के लिए निकले थे। नदी में उतरने के बाद नहाने के क्रम में तीन गहरे पानी में डूब गए। घटना सेन्हा थाना क्षेत्र के नंदगांव कोयल नदी भड़गांव इलाके में घटी है। डूबने वाले किशोर ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ाई करते हैं। बच्चों के डूबने की जानकारी ग्रामीण बुधवन उरांव ने अन्य ग्रामीणों को दी। डूबने वाले बच्चों में लोहरदगा के बरवाटोली निवासी नीलकंठ महली, जुरिया निवासी नवनीत भगत और राजा बंगला निवासी आयुष कुमार हैं।

Read Also- lawrence Gang : लॉरेंस गैंग का MP पप्पू यादव को चेतावनी- ‘सलमान मामले से दूर रहो, रेकी कर रहा हूं मार डालूंगा

Related Articles