RANCHI: रांची के डोरंडा में महावीर जयंती के अवसर पर जैन श्वेतांबर संघ द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जैन मंदिर से शुरू हुई इस शोभायात्रा में महिला, पुरुष और बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। भगवान महावीर की प्रतिमा के साथ श्रद्धालुओं ने अहिंसा परमो धर्म: और जियो और जीने दो के संदेशों का उद्घोष किया। यह शोभायात्रा तुलसी चौक, डोरंडा बाजार, पुराना हाईकोर्ट और अंबेडकर चौक होते हुए वापस जैन मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह और बढ़ गया।
इस अवसर पर शोभायात्रा में कई बड़े नेताओं ने भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर का अहिंसा, करुणा और सहअस्तित्व का संदेश आज के समाज में अत्यंत प्रासंगिक है। ऐसे आयोजन समाज में भाईचारा और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं तथा लोगों को शांति व मिलजुलकर रहने की प्रेरणा देते हैं।
READ ALSO: RANCHI CRIME NEWS: नामकुम में अफीम-डोडा तस्करी का खुलासा, साढ़े 5 क्विंटल डोडा के साथ एक गिरफ्तार

