Home » गोरखपुर कुशीनगर हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, ट्रक ने बस को पीछे से मारी टक्कर 6 की मौत, 30 से अधिक घायल

गोरखपुर कुशीनगर हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, ट्रक ने बस को पीछे से मारी टक्कर 6 की मौत, 30 से अधिक घायल

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोरखपुर: यूपी में बड़ा हादसा हुआ है। गोरखपुर-कुशीनगर हाईवे पर जगदीशपुर के पास बृहस्पतिवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की हादसे में तत्काल छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि करीब 30 यात्री घायल हो गए। घायलों को पांच एंबुलेंस से जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया है। जिसमें से कुछ की हालत गंभीर बतायी जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतीन तेज थी की इसकी आवाज करीब दो किलोमीटर तक सुनाई दी।

इसके बाद चीखपुकार मच गयी। हादसे की सूचना पर एसपी सिटी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। अधिकारियों ने सदर अस्पताल और मेडिकल कालेज के डॉक्टरों को भी अलर्ट कर दिया। इसके बाद रात में ही डॉक्ट अस्पताल पहुंच घायलों का इलाज शुरू कर दिया।

पडरौना जा रही थी बस:

बताया जा रहा है कि एक अनुबंधित बस गोरखपुर से सवारियों को लेकर पड़रौना जा रही थी। जगदीशपुर के मल्लपुर के पास बस का पहिया पंचर हो गया था। बस को सड़क के किनारे खड़ी करके चालक और कंडक्टर ने दूसरी बस मंगाकर सवारियों को उसमे बैठा रहे थे। लोगों ने बताया कि कुछ सवारी बस में बैठ गए थे जबकि कुछ अभी दोनों बसों के बीच खड़े थे इस बीच एक तेज रफ्तार ट्रक आयी और बस में पीछे से टक्कर मार दी है। कई लोगों के ऊपर पहिया चढ़ गया है जबकि तीन दर्जन लोग घायल हो गए हैं इनमें एक दर्जन लोगों की अति गंभीर बताए जा रहे हैं।

कुहासे को भी बताया जा रहा है एक वजह:  

प्रशासन की ओर से बताया गया कि मरने वालों की पहचान की जा रही है। पुलिस की मानें तो ट्रक की रफ्तार तेज होने के साथ ही ठंड के मौसम में धुंध भी इस हादसे का एक कारण है। क्योंकि इसकी वजह से ट्क ड्राइव सही से सामने खड़ी बसों को नहीं देख सका।

Related Articles