Home » Mallikarjun Kharge advocates for paper ballots : कमजोर तबकों का वोट जाया हो रहा है, मतपत्र से हो मतदान : खरगे

Mallikarjun Kharge advocates for paper ballots : कमजोर तबकों का वोट जाया हो रहा है, मतपत्र से हो मतदान : खरगे

कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों की ओर से आयोजित ‘संविधान रक्षक अभियान’ कार्यक्रम में शामिल हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि कमजोर और पिछड़े तबकों का वोट बर्बाद हो रहा है और इसलिए मतदान के लिए मतपत्रों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। इस मुद्दे पर उन्होंने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की तर्ज पर एक मुहिम शुरू करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

मतपत्र से मतदान की वकालत

खरगे ने कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों की ओर से आयोजित ‘संविधान रक्षक अभियान’ कार्यक्रम में ये बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘‘एससी, एसटी, ओबीसी और गरीब तबकों के लोग पूरी ताकत से वोट डाल रहे हैं, लेकिन उनका वोट बेकार जा रहा है। हमें मतपत्र के जरिए वोट चाहिए।’’

प्रधानमंत्री मोदी पर हमला

कांग्रेस अध्यक्ष ने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘मोदी जी के घर या अमित शाह के घर में अगर मशीन रखने की बात है, तो रख लो, या अहमदाबाद के किसी गोदाम में रख दो, लेकिन हमें मतपत्र चाहिए।’’ खरगे ने कहा कि इस मुद्दे पर एक व्यापक मुहिम चलानी चाहिए, जैसे राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली गई थी, वैसे ही ‘मतपत्र चाहिए’ की मुहिम चलानी होगी।

जाति जनगणना पर मोदी सरकार को घेरा

खरगे ने इस दौरान यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाति जनगणना कराने से डरते हैं। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘इनकी सरकार में सिर्फ काटो और बांटों की बातें हो रही हैं। कहीं आदिवासियों के ऊपर पेशाब करते हैं, तो कहीं महिलाओं से बलात्कार किया जाता है। यह संविधान के रक्षक नहीं, भक्षक हैं।’’

महाराष्ट्र चुनाव परिणाम पर टिप्पणी

यह बयान महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी की करारी हार के बाद दिया गया। खरगे ने भाजपा को लेकर अपनी आलोचना जारी रखते हुए आरोप लगाया कि वे संविधान और उसके मूल्यों को कमजोर कर रहे हैं।

Related Articles